Rewa News: रीवा जेल से कैदियों को मिली आजादी, 12 कैदी अब घर वालों के साथ बितायेंगे जीवन

गांधी जयंती पर आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे कैदी, बाकी सजा माफ कर किया गया आजाद

 

रीवा। सालों तक जेल की चार दीवारी में जीवन गुजारने वाले कैदियों को जेल से आजाद किया गया है। उनकी सजा माफ कर उनको छोड़ा गया है। जेल के बाहर कैदियों के परिजन उनको लेने के लिए आये थे। घर वालों से इतने सालों बाद मिलते ही वे अपने आंखों से आंसू नहीं रोक पाये। 


बताया गया है कि जेल से आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों को रिहा किया गया है। हर साल गांधी जयंती के अवसर पर कैदियों को आजाद किया जाता है। जेल के अधिकारियों ने 12 कैदियों को रिहा करने संबंधी पत्र शासन को भेजा था जिसको स्वीकृति प्रदान कर दी गई थी। 


जेल अधीक्षक एसके उपाध्याय ने जेल के अंदर सभी कैदियों को उनकी रिहाई का प्रमाण पत्र दिया। उनका माल्यार्पण कर जेल के बाहर सुखमय जीवन गुजारने की बधाईयां दी। जेल अधीक्षक एसके उपाध्याय ने गुड मॉर्निंग को जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। 


12 कैदी हुए आजाद 

  1. सतेन्द्र उर्फ डब्लू पिता दादूलाल सिंह परिहार 44 वर्ष निवासी जमोडी कला सीधी,
  2. देवलाल सिंह उर्फ राजकुमार सिंह पिता दशरथ 60 वर्ष जमुनिहा खाले टोला जिला अनूपपुर, 
  3. रामराज गोंड पिता सुखई 38 वर्ष छपरा टोला जिला शहडोल,
  4. धनीराम सिंह पिता सवाई लाल सिंह 59 वर्ष निवासी बरमनिया जिला शहडोल,
  5. जियालाल बसोर पिता हरी प्रसाद 55 वर्ष निवासी कोनी जिला सिंगरौली, 
  6. रामनरेश बैगा पिता तितरा बैगा 63 वर्ष निवासी आमगार जिला उमरिया, 
  7. संतोष कुमार सिंह पिता मोहरदीन सिंह 39 वर्ष निवासी भुर्सी जिला शहडोल, 
  8. रामू बसोर पिता रसिया बसोर 51 वर्ष कोनी थाना सरई जिला सिंगरौली, 
  9. राकेश द्विवेदी पिता सुरेश द्विवेदी 34 वर्ष डढिया जिला सीधी, 
  10. भारत सिंह पिता अमासू सिंह गोंड 44 वर्ष निवासी लपटा थाना जैतहरी जिला अनूपपुर,
  11. बिकनू उर्फ बिकना पिता गंगा सिंह गोंड उम्र 64 वर्ष निवासी हरद थाना भालूमाडा जिला अनूपपुर, 
  12. ललन पाव पिता समरथ पाव 37 वर्ष हाथीबारी सेमरिहा थाना जैतपुर जिला शहडोल शामिल है।