Rewa News: रीवा में डाक विभाग ने मनाया डाक जीवन बीमा दिवस, अपनी पॉलिसियों को बताया श्रेष्ठ

निजी बीमा पॉलिसियों की तुलना में डाक जीवन बीमा पॉलिसियों का बीमा शुल्क कम, लाभांश अधिक: आरके तिवारी

 

रीवा। रीवा डाक संभाग के अधीक्षक आर के तिवारी ने बताया कि डाक विभाग लाया सुगम यात्रा का सुरक्षा बीमा योजना इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने यात्रियों को व्यापक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से इसकी शुरूआत की गई है जिसमें यात्रा के दौरान दुर्घटना एवं बीमारी से सुरक्षा कवरेज, नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस उपचार सुविधा आपातकालीन एम्बुलेंस एवं चिकित्सा सहायता, पॉलिसी शर्तों के अनुसार ओपीडी खर्च निजी सामान का नुकसान चेक इन किए गए।


सामान का नुकसान या देरी, सडक दुर्घटना एवं कॉमन कैरियर (बस ट्रेन में दुर्घटना कवर बताए गए जोखिमों के कारण यात्रा रद्द वैकल्पिक परिवहन एवं आपातकालीन आवास खर्च कवर, हो सकेगा। डाक अधीक्षक श्री तिवारी ने बताया कि पॉलिसी अवधि न्यूनतम 1 वर्ष की है और 299 में ली जा सकती है। इसमें 17 तरह के कवर शामिल है।


डाक विभाग ने डाक जीवन बीमा दिवस मनाया, जो 1884 में इसकी स्थापना की वर्षगांठ का प्रतीक है। यह भारत की सबसे पुरानी जीवन बीमा योजना है, जो भरोसेमंद सुरक्षा, कम प्रीमियम और आकर्षक बोनस के लिए जानी जाती है।


 अब इस पर जीएसटी 0 प्रतिशत है जो इसे और अधिक किफायती बनाता है। इस अवसर पर रीवा डाक संभाग के अधीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि केन्द्र सरकार ने डाक जीवन बीमा योजना का दायरा बढ़ा दिया है, पहले मात्र सरकारी और अर्द्धसरकारी कार्मिकों तक सीमित इस बीमा योजना में अब निजी क्षेत्र के कार्मिकों को भी जोड़ा गया है अब निजी शिक्षण संस्थाओं विद्यालयों महाविद्यालयों आदि के कर्मचारियों डाक्टरो, इंजीनियरों प्रबंधन सलाहकारों चार्टेड एकाउंटेंट वास्तुकारों, वकीलो, बैंकर जैसे पेशेवरों और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचीबद्ध कम्पनी के कर्मचारियों के लिए भी उपलब्ध होगी। 


यह फैसला सामाजिक सुरक्षा कवरेज को बढ़ाने और अधिकतम संख्या में लोगों को भारत सरकार की डाक जीवन बीमा के तहत लोन के लिए किया गया है। श्री तिवारी ने कहा कि विभाग ने यह कदम वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने तथा लोगों को कि$फायती जीवन बीमा उपलब्ध कराने के प्रयासों के तहत किया गया है। 


डाक अधीक्षक ने कहा कि निजी बीमा की तुलना में भारत सरकार की डाक जीवन बीमा पॉलिसियों का बीमा शुल्क कम और लाभांश अधिक है। इसमें निवेश की सुरक्षा पर सरकार की गारंटी है। धारा 88 के तहत आयकर में छूट, कम प्रीमियम अधिक बोनस, पॉलिसी पर लोन की सुविधा, देश के किसी भी डाकघर में प्रीमियम जमा करने की सुविधा और अग्रिम प्रीमियम पर छूट दी जाती है। अधिकतम बीमित सीमा 50 लाख रुपए है। 


डाक जीवन बीमा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए डाक विभाग ने ग्रामीण डाक जीवन बीमा भी आरम्भ की हुई है। डाक अधीक्षक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों को किफायती जीवन बीमा सेवाएं प्रदान करने के लिए डाक नेटवर्क के जरिए बीमा सेवाएं करने के लिए डाक नेटवर्क के जरिये बीमा सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु सरकार ने सम्पूर्ण बीमा ग्राम योजना की भी शुरूआत की है। इसके तहत प्रत्येक जिले में कम से कम सौ परिवारों वाले एक गांव का चयन कर हर परिवार के एक व्यक्ति को ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना के अंतर्गत लाया जाएगा।