Rewa News: रीवा में पुलिस ने नए कानून के बारे में आमजन को किया जागरुक
अस्पताल चौराहे में अमहिया थाना की ओर से आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम
रीवा। शासन द्वारा लागू किए गए नए कानून के बारे में आम लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस ने कार्यक्रम आयोजित किया है। अमहिया थाने की पुलिस ने अस्पताल चौराहे में वृहद कार्यक्रम आयोजित किया और सभी लोगों को नए कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह कानून अब पीड़ितों को न्याय दिलाने में काफी मददगार साबित होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि नया कानून पीड़ितों के हित में बनाया गया है। पीड़ितों को न्याय दिलाने में नए कानून की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी। कई ऐसे नियम बनाए गए है जिससे फरियादियों को न्याय दिलाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पहले जो कानून था वह आरोपियों को सजा दिलाने पर आधारित था लेकिन अब नया जो बना है उसमें पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। नए कानून के बारे में आम लोगों को अवगत कराने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आम लोगों के साथ कोई घटना हो रही है तो नए कानून की जानकारी होने पर आप उसमें न्याय पाने का प्रयास कर सकते है। उन्होंने कहा कि नया कानून पिछले साल लागू हुआ था और लगभग एक साल पूरे हो रहे है। नए कानून लागू होने के बाद पीड़ितों तक न्याय आसानी से उपलब्ध हो पाएगा।