Rewa News: रीवा में शातिर अपराधी की पुलिस ने उतारी गुण्डई, निकाला जुलूस
समान पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया था गिरफ्तार
रीवा। बीती रात मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए हत्या के प्रयास के फरार आरोपी की आज पुलिस ने गुण्डई उतारी है। आरोपी का पैदल पुलिस ने जुलूस निकाला। आरोपी ने अपनी गैंग के साथ फायरिंग की थी जिसके उपरांत उसके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम किया गया था। पुलिस ने पूरे प्रकरण को जांच में लिया है।
बताया गया है कि हत्या के प्रयास के फरार आरोपी केा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी विकास दुबे निवासी बगड़ा थाना बैकुंठपुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर बवाल किया था।
इंदिरा नगर मैदान में दो गुटों में गैंगवार हुई थी जिसमें आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का अपराध कायम हुआ था। घटना के उपरांत आरोपी भागने में कामयाब हो गया था जिसकी लगातार पुलिस पतासाजी करने में लगी थी। बीती रात पुलिस को आरोपी के बाईपास के किनारे होने की सूचना मिली जिस पर आनन-फानन में पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने रेड कार्रवाई कर आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया।
बताया गया है कि आरोपी को थाने लाकर उससे विस्तृत पूछताछ की गई। आरोपी शातिर अपराधी है और आएदिन गुण्डागर्दी करता था जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही थी। आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसको पैदल जुलूस निकाला और बाद में न्यायालय के सामने पेश कर दिया जिस पर न्यायालय ने उसको जेल भेज दिया।
टीआई विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था जिसमें आरोपी को पकड़ा गया है। पूरे प्रकरण को जांच में लिया गया है।