Rewa News: रीवा में किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे सुअर, विरोध करने पर झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी

गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र से कलेक्टर व एसपी कार्यालय आए किसानों ने दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग

 

रीवा। किसानों की फसलों केा सुअर बर्बाद कर रहे है। रात में पशुपालक अपने मवेशियों को खुला छोड़ देते है जो सुबह तक उनकी फसलों केा बर्बाद कर देते है। काफी समय से पशुपालक उनसे परेशान है और अब उन्होंने कलेक्टर व एसपी के पास आकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने मवेशियों को खुला छोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई है। 


बताया गया है कि किसानों की फसलों केा सुअर बर्बाद कर रहे है। ग्राम दुबी चौकी शिवपूर्वा थाना गोविन्दगढ़ से दर्जनों किसान मंगलवार को फरियाद लेकर रीवा आए थे। उन्होंने कलेक्टर और एसपी कार्यालय में आकर शिकायत की है। उनकी फसलों केा सुअर बर्बाद कर रहे है।


गांव में बसंल परिवार के लोग सुअर पालते है। रात में वे अपने सुअरों को खुला छोड़ देेते है जो उनके खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे है। वे लोग मना करते है तो आरोपी झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देते है जिसकी वजह से पशुपालक परेशान है। 


बताया गया है कि किसान मेेहनत करके फसल बोता है और पशुपालक अपने जानवरों को खुला छोड़कर उसे बर्बाद कर देते है। एक दो नहीें बल्कि दर्जनों किसान इस समस्या से परेशान है जिनके द्वारा कई बार थाने में रिपोर्ट लिखाई गई लेकिन ऐसे पशुपालकों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने कलेक्टर और एसपी के पास आकर शिकायत की है।


उन्होंने कहा कि यदि ऐसे पशुपालकों के विरुद्ध जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो वे आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। पशुपालक अपने सुअरों को खुला छोड़ देते है जो उनकी खेतों को नुकसान पहुंचाते है। ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।