Rewa News: रीवा के क्योंटी जलप्रपात में नहाने के दौरान मां-बेटी डूबीं
जलप्रपात में सर्चिंग कर ढूंढने का कर रही प्रयास सिरमौर पुलिस
रीवा। मंगलवार दोपहर क्योंटी जलप्रपात में एक बड़ी घटना हुई है। गांव की कुछ महिलाएं तीज पर्व में नहाने के लिए गई थी और तभी एक महिला और उसकी बेटी पानी के बहाव में फंसकर नीचे कुंड में गिर गई। घटना से आसपास हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना पर आनन-फानन में पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। पुलिस जलप्रपात में उनको खोजने की कोशिश कर रही है।
बताया गया है कि क्योंटी जलप्रपात में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। गांव की कुछ महिलाएं मंगलवार को नहाने के लिए क्योंटी जलप्रपात में आई थी। सभी महिलाएं नदी के किनारे नहा रही थी। तभी एक बच्ची का पैर फिसल गया और देखते ही देखते वह पानी में समा गई।
उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मां बचाने के दौड़ी और वह भी पकड़ने के लिए पानी में उतर गई लेकिन पानी का बहाव इतना ज्यादा था कि दोनों मां-बेटी देखते ही देखते जलप्रपात में गिर गई। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना सुनकर रोते बिलखते घर वाले भी पहुंच गए।
बताया गया है कि लोगों ने तुरंत घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। नदी में पानी काफी ज्यादा है जिससे उनके बहकर दूर निकल जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने उनको खोजने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।
मंगलवार को अंधेरा हो गया था जिससे पुलिस कुंड के नीचे उतरकर उनको नहीं ढूंढ पाई। सुबह पुलिस ने गोताखोरों की टीम को नीचे बुलाया है जिनके साथ पुलिस नीचे उतरकर मां-बेटी को ाोजने का प्रयास करेगी।
तीजा के मौके पर कई महिलाएं आई थीं नहाने
तीजा पर्व की वजह से मंगलवार को कई महिलाएं नहाने के लिए क्योंटी प्रपात आई थी। वे सारी आसपास के गांवों की ही थी और तीजा का व्रत रखे हुए थी। व्रत के अवसर पर वे लोग महाना नदी में नहाने के लिए क्योंटी प्रपात आई थी। किसी ने यह नहीं सोचा था कि तीजा के अवसर पर इतनी बड़ी घटना हो जाएगी। मां बेटी नहाने के समय हादसे का शिकार हो गई।
इनका कहना है-
क्योंटी प्रपात में कुछ महिलाएं नहाने के लिए आई हुई थी। नहाते समय मां-बेटी पानी में बह गए जिनके कूड़ा में गिरने की जानकारी दी जा रही है। पुलिस तुरंत स्पाट में पहुंच गई और उसने सर्चिंग शुरू कर दी है। गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है जिनके आने के बाद नीचे उतरकर सर्चिंग की जाएगी।
-उमेश प्रजापति, एसडीओपी सिरमौर