Rewa News: रीवा की दो दुकानों में भीषण आगजनी, एक लाख कैश सहित लाखों का सामान जला

सिटी कोतवाली थाने के नगर निगम के सामने स्थित दुकानों में लगी थी आग, घटना से हड़कंप

 

रीवा। बीती रात दो दुकानों में भीषण आगजनी की घटना हुई है। रात में दुकानों में आग लग गई जिससे उसमें रखे कपड़े सहित सामान जल गए। घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौका मुआयना स्पॉट में पहुंच गई। 


कंट्रोल रूम से फायर विकेट को बुलाया गया जिसकी मदद से आप पर काबू पाया गया है। हादसे में लाखों रुपए का नुकसान होने की जानकारी सामने आ रही है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने घटना को जांच में लिया है। 


बताया गया कि बीती रात दो गारमेंट्स की दुकानों में आग लग गई। नगर निगम के सामने गणेश हैंडलूम में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। दुकान के अंदर कपड़े और ठंड की रजाई गद्दे रखे हुए थे जिसकी वजह से आज बड़ी तेजी से फैली और पूरे दुकान में रखा सामान जलने लगा। आग इतना विकराल हो चुकी थी उसने बगल में स्थित गुप्ता गारमेंट्स की दुकान को भी चपेट में लिया और उसके अंदर रखा सामान भी जलने लगा। 


रात में घटना से आसपास पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। हल्ला-गुहार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और आग बुझाने के लिए काफी देर तक प्रयास किया लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। 


बताया गया है कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर आनन-फानन में पुलिस स्पॉट में पहुंच गई और कंट्रोल रूम से फायर विकेट को बुलाया। आग बुझाने में फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने काफी देर तक प्रयास किया। 2 घंटे बाद किसी तरह आग बुझ पाई। 


दोनों दुकानों में करीब 50 लख रुपए कीमत का समान रखा था जो आग से जलने के बाद रा ा के ढेर में तब्दील हो गया। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई है जिस पर पुलिस ने प्रकरण कायम कर उसे विवेचना में लिया है।


दुकानदार ने आग लगाने का लगाया आरोप
दोनों दुकानों में आग लगने के वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाये है। दुकानदार ने आरोप लगाया है कि उनके यहां किसी ने आग लगाई है। पास की ही एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध युवक नजर आ रहा है जिस पर आग लगाने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है। 


उन्होंने बताया कि रात में आरोपी ने आकर दुकान में आग लगाई है जिसकी वजह से हादसा हुआ है। हालांकि आग लगने वाले आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।


इनका कहना है-
बीती रात दो दुकानों में नगर निगम के सामने आग लग गई थी। आग लगने की वजह से दुकानों में रखा सामान चल गया है। तुरंत पुलिस स्पाट में पहुंच गई थी और फायर बिग्रेड की सहायता से आपको बुझा दिया गया है। आग लगने के कारण के बारे में जांच की जा रही है। 
-श्रृंगेश सिंह राजपूत टीआई सिटी कोतवाली