Rewa News: रीवा में महिला से लूटा मंगलसूत्र, चंद घंटे में पुलिस के हाथ लगा आरोपी
सिटी कोतवाली पुलिस ने बरामद किया लूटा गया मंगलसूत्र, घटना को जांच में लिया
रीवा। मंदिर में दर्शन करने आई एक महिला के साथ बदमाश ने लूट की घटना की है। बदमाश महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागने में कामयाब हो गया। सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। पुलिस ने घटनाकारित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया है।
बताया गया है कि एक महिला के साथ बदमाश ने लूट की घटना की है। राजकुमारी कुशवाहा पति आशीष कुशवाहा 35 साल निवासी खुरहा थाना जैतवारा हाल मुकाम मारुति नगर सतना गत दिवस अपने घर वालों के साथ रीवा आई थी।
सभी लोग रानी तालाब मंदिर में दर्शन करने आए थे। दर्शन करने के उपरांत वे लोग भैरव मार्ग में पैदल जा रहे थे। पति गाड़ी लेने के लिए चला गया तो महिला वहीं खड़ी थी। इस दौरान एक अज्ञात बदमाश आया और अचानक झपट्टा मारकर महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। महिला ने उसको पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया।
बताया गया है कि घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना पर तु़रंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। महिला से बदमाश का हुलिया पूंछा गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते जल्द आरोपी की पहचान कर ली। वह लकी बसंल पिता कृष्णपाल बसंल 19 साल निवासी वार्ड क्र. 39 रानी तालाब थाना सिटी कोतवाली था जिसने महिला को लूटा था।
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसके मोहल्ले में रेड कार्रवाई की और घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। आरोपी से सख्ती से पूछतांछ करने पर उसने घटनाकारित करना स्वीकार किया है।
उसके पास मंगलसूत्र भी मिल गया है जो उसने लूटा था। टीआई श्रृंगेश सिंह राजपूत ने बताया कि महिला दर्शन करने आई थी तभी उसके साथ लूट की घटना हुई है। घटनाकारित करने वाले आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया है।