Rewa News: रीवा में करंट लगने से अबोध बच्चे की मौत, कूलर में आया था करंट

सेमरिया थाना क्षेत्र से परिजन उपचार के लिए लाए थे अस्पताल

 

रीवा। घर में छोटे बच्चों से इलेक्ट्रानिक सामान दूर रखने चाहिए। कई बार इलेक्ट्रॉनिक सामान बच्चों के लिए काल बन जाते है। ऐसी ही एक घटना आज हुई है जिसमें कूलर में करंट उतर गया था जिसकी वजह से वह करंट की चपेट में आ गया। उसको घर वाले आनन-फानन में उपचार हेतु अस्पताल लेकर आए जहां उसकी मौत हो गई। 


बताया गया है कि करंट लगने से अबोध बच्चे की मौत हो गई। प्रेम केवट पिता विष्णु केवट 10 माह निवासी रहट थाना सेमरिया बीती शाम अपने घर में खेल रहा था। कमरे के अंदर कूलर रखा था जिसमें करंट उतरा था।

घर वाले इस बात से अनजान थे और बच्चा खेलते हुए कूलर के पास चला गया। जैसे ही उसने कूलर को पकड़ा तो उसे करंट लग गया। यह देखकर घर वाले दौड़े और तुरंत कूलर बंद करके उसे करंट से मुक्त कराया। 


बताया गया है कि वह अचेत हो गया था जिसकी वजह से तुरंत घर वाले उसको उपचारार्थ अस्पताल लेकर भागे। उसे एसजीएमएच लेकर आए जहां बच्चे की मौत हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है। घर में अक्सर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखे होते है जो छोटे बच्चों के लिए काफी खतरनाक होते है।