Rewa News: रीवा में नपानि ने चन्द्रामंगल भवन सहित कई व्यावसायिक परिसर किए सील
बकाया सम्पत्तिकर मामले में नगर निगम निरंतर कर रहा सख्त कार्यवाही
रीवा। निगम आयुक्त डॉ सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार नगर निगम ने राजस्व वसूली हेतु बड़े बकायादार व्यापारियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए तालाबंदी की कार्यवाही निरंतर जारी है। इस क्रम में 3 जुलाई को वार्ड क्रमांक 9 मकान नंबर 1387 भवन स्वामी शकुंतला तिवारी पति संगमलाल तिवारी के संपत्तिकर राशि 188266 रुपए बकाया होने पर 3 व्यावसायिक दुकानों को सीज किया गया।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 13 मकान नंबर 316 भवन स्वामी हरिहर प्रताप सिंह के चंद्रा मंगल भवन (व्यावसायिक) का बकाया राशि रुपए 279590=00 एवं मकान क्रमांक 221/1 भवन स्वामी प्रीतम सिंह पिता रामायण प्रताप सिंह के व्यावसायिक भवन पर बकाया राशि रुपए 87209 जमा नहीं किए जाने पर नगर निगम राजस्व दल द्वारा उक्त व्यावसायिक भवनों पर सीज करने की कार्यवाही की गई।
निराश्रित और घायल गौवंश भेजे जा रहे गौशाला
शहर में निराश्रित पशुओं की समस्या पर सख्त रुख़ अपनाते हुए निगम आयुक्त के निर्देश पर अभियान चलाकर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। विगत दो दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में निराश्रित एवं घायल गौवंश को पकड़कर गौशाला भेजने की कार्यवाही की गई।
निगम की टीमों ने नेहरू नगर, सिविल लाइंस, चौराहा, विश्वविद्यालय, होटल लैंडमार्क, पीएम आवास और जनता कॉलेज सहित कई क्षेत्रों में यह अभियान चलाया। जिनमें 23 गौवंश शामिल हैं। सभी गौवंश को गौशाला भेजा गया, जबकि घायल गौवंशो को उपचार के लिए भेजा गया। निगम आयुक्त ने कहा कि निराश्रित पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाओं और नागरिकों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।