Rewa News: रीवा में मानस मर्मज्ञ डॉ. ज्ञानवती अवस्थी बोलीं- गीता का अध्ययन जीवन को नई दिशा प्रदान करता है

नृत्य राघवशरण मंदिर में हुआ सामूहिक गीता पाठ का आयोजन

 

रीवा। गीता जयन्ती महोत्सव के अवसर पर भारत विकास परिषद एवं गीता परिवार  द्वारा खन्ना चौराहा स्थित 'श्रीनृत्य राघवशरण मंदिरÓ में गीता तुलसी पूजन, गीता अध्याय 12, 15, एवं 16 का सामूहिक पठन, गीता चिंतन एवं भगवद् चर्चा कार्यक्रम का आयोजित किया गया। 


 इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूप मानस मर्मज्ञ विदुषी डॉ. ज्ञानवती अवस्थी उपस्थित रही तथा अध्यक्षता मंदिर के पुजारी शीतलाशरण महाराज ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व गीता प्रतिष्ठानम के केन्द्रीय उपाध्यक्ष एवं गीता स्वाध्याय मण्डल रीवा शाखा के अध्यक्ष डॉ. जे.एल.त्रिपाठी (प्रेमानन्द ), शिव मंदिर बोदाबाग के पुजारी गौरव तिवारी (गोलू पंडित) उपस्थित रहे।


इस अवसर पर गीता परिवार के सूर्यप्रकाश अग्निहोत्री ने आमंत्रित अतिथियों एवं उपस्थित भगवद्जनों का स्वागत करते हुए कहा कि आमजनमानस में गीता अध्ययन के प्रति रूझान उत्पन्न करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 


भारत विकास परिषद की महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती रजनी चमडिया ने गीता जयन्ती एवं गीता परिवार के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तत्पश्चात् अध्याय 12,15 एवं 16 का सामूहिक पाठ किया गया। इसके पश्चात् अध्याय 12 का विवेचन श्रीमती रजनी चमडिया, अध्याय 15 का विवेचन डॉ. निशी प्रणामी तथा अध्याय 16 का विवेचन रमेश गिरि ने बहुत ही सुन्दर ढंग से किया।


ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, गजेन्द्र गुप्ता, संतोष महेन्द्रा, संतोष चमडिया, डॉ. सुशील त्रिपाठी, राजेन्द्र ताम्रकार, दीपचन्द्र विश्वकर्मा, एपी सिंह सूर्यवंशी, संदीप कुमार पाण्डेय, शिवाकान्त गुप्ता, राजललन पाण्डेय, संतोष नामदेव,श्रीमती अंजना सूरी, श्रीमती कुमुद शुक्ला, मंजू गिरि, शशि सोनी, वन्दना श्रीवास्तव, अन्नपूर्णा मिश्रा, सीमा श्रीवास्तव, गायत्री गुप्ता, अर्चना श्रीवास्तव, अंजू अग्रवाल, शशि केडिया, नमिता सक्सेना, अनुराग चमडिया, बृजमोहन गुप्ता सहित अन्य बहुत से भगवद्जन उपस्थित रहें।