Rewa News: रीवा में घर के बाहर निकली महिला को बेकाबू मोटर साइकिल ने मारी ठोकर, अस्पताल में मौत

गढ़ थाना क्षेत्र से महिला को उपचार हेतु लाया गया था अस्पताल, पुलिस ने घटना को जांच में लिया

 

रीवा। मोटर साइकिल सवार युवक ने लापरवाही पूर्वक महिला को ठोकर मार दी। सड़क में गिरी महिला बुरी तरह ज मी हो गई थी जिनके सिर में गंभीर चोट आई थी। परिजन उनको उपचार हेतु संजय गांधी अस्पताल लेकर आए लेकिन काफी ज्यादा चोट होने की वजह से उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और बीती रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम का घटना को जांच में लिया है। 


बताया गया है कि मोटर साइकिल की ठोकर से महिला की मौत हो गई। लीलावती पटेल पति शालिगराम 75 साल निवासी अगडाल थाना गढ़ एक दिन पहले अपने घर के सामने रोड में किसी काम से आई थी। तभी एक मोटर साइकिल चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनको ठोकर मार दिया। सड़क में गिरी महिला के सर में गंभीर चोट आई थी। घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलने पर घर वाले आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। 


बताया गया है कि महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एसजीएमएच के लिए रेफर कर दिया था जहां बीती रात महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि मोटर साइकिल की रफ्तार काफी ज्यादा थी और महिला को ठोकर मारते हुए निकल गई। थाना प्रभारी अवनीश पांडे ने बताया कि अवनीश पांडे ने बताया कि एक एक्सीडेंट हुआ था जिसमें महिला की मौत हुई है। अस्पताल से मर्ग डायरी मिलने से उपरांत प्रकरण की आगे विवेचना की जाएगी।


वाहन की ठोकर से वृद्ध की मौत
वहीं एक कन्या हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। चुनवादा कुशवाहा पिता रामसेवक कुशवाहा 78 साल निवासी श्यामनगर नागौद को किसी अज्ञात वाहन उसने ठोकर मार देते जिसकी वजह से वह जख्मी हो गए थे।

सतना जिला अस्पताल से रेफर करने पर उन्हें उपचार हेतु संजय गांधी अस्पताल लाया गया जहां बीत रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आज आवश्यक कार्रवाई के उपरांत लाशघर वालों को सौंप दिया है।