Rewa News: रीवा में मरीजों को छोड़ रील बनाने में व्यस्त दिखी महिला कर्मचारी

संजय गांधी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था, अधिकारियों ने दिया रटारटाया जवाब

 

रीवा। एक महिला कर्मचारी ने ड्यूटी पीरियड में रील बनाई है। वार्ड में मरीज भर्ती थे उन्होंने रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है। अधिकारियों ने हमेशा की तरह रटारटाया जवाब दिया है कि वे जांच कराएंगे। 


बताया गया है कि एक महिला वार्ड ब्वाय ने रील वायरल की है। संजय गांधी अस्पताल में महिला वार्ड ब्वाय की ड्यूटी मरीजों की देखरेख में लगी थी लेकिन वार्ड ब्वाय मरीजों की देखभाल छोड़कर रील बनाने में लग गई। उसने वार्ड में ही रील बनाई और सोशल मीडिया वायरल कर दिया। 


रील अब सामने आई है तो अधिकारियों की भी नींद टूटी है। वायरल रील में लड़की डांस और एक्टिंग करते हुए नजर आ रही है जबकि पीछे मरीज भर्ती है। रील सामने आते ही हड़कंप की स्थिति बन गई। 


बताया गया है कि अधिकारियों ने उस महिला कर्मचारी से रील के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने जांच के आदेश जारी कर दिए है लेकिन कार्रवाई क्या होगी यह किसी को नहीं पता। जब भी कोई घटना होती है तो अधिकारी वहीं पुराना जवाब देकर पल्ला झाड़ते नजर आते है।


विरोध करने पर होती है मारपीट
संजय गांधी अस्पताल में अराजकता पूरी तरह से हावी है। अस्पताल में लोग इलाज करवाने आते है लेकिन कर्मचारी यहां सुनने को तैयार नहीं होते है। यदि लोग विरोध करते है तो उनके साथ डॉक्टर कर्मचारी मिलकर मारपीट शुरू कर देते है। तीन दिन पहले ही अस्पताल में मारपीट हुई थी। एक व्यक्ति पत्नी का इलाज करवाने आए थे लेकिन डाक्टर देखने को तैयार नहीं थे। विरोध करने पर डाक्टरों ने मारपीट शुरू कर दी।