Rewa News: पुस्तक विक्रेता संघ रीवा की आवश्यक बैठक का हुआ आयोजन
विक्रेताओं की समस्याओं के निराकरण, संगठन, विस्तार एवं व्यापारी हितों पर हुई व्यापक चर्चा
उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता रहे मौजूद
व्यापारियों को शॉल और सदस्यता प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित
रीवा। पुस्तक विक्रेता संघ जिला रीवा द्वारा आयोजित आवश्यक जिला स्तरीय बैठक रविवार को स्थानीय होटल जीत रेजिडेंसी में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में जिले भर से आए पुस्तक विक्रेताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, संगठन के विस्तार तथा व्यापारी हितों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त संघ के संरक्षक नरेंद्र गुप्ता, कमलेश सचदेवा, एडवोकेट सुनील अग्रवाल, नरेश चुगानी, नरु भाई तथा मयंक प्रकाश गोयल सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुस्तक विक्रेता संघ जिला रीवा के अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, माँ लक्ष्मी एवं भगवान गणेश के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन संघ के सहसचिव प्रेमचंद गुप्ता ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संदीप श्रीवास्तव (श्री बुक डिपो) द्वारा किया गया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संजय गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे सभी पुस्तक विक्रेताओं का आत्मीय स्वागत करते हुए संगठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही व्यापारियों की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि सभी व्यापारी एकजुट होकर कार्य करेंगे तो उनकी समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।
उन्होंने वर्तमान समय में सोशल मीडिया की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान और व्यवसायिक गतिविधियों को डिजिटल माध्यमों पर भी सक्रिय रूप से प्रस्तुत करने का आह्वान किया।
समस्या-समाधान पर हुई चर्चा
संघ के उपाध्यक्ष एवं अग्रसेन बुक डिपो के संचालक कमलेश अग्रवाल ने पुस्तक विक्रेताओं के समक्ष आने वाली व्यावसायिक चुनौतियों और समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके समाधान हेतु संगठनात्मक प्रयासों की आवश्यकता बताई।
संघ के सचिव मयंक प्रकाश गोयल ने उपस्थित व्यापारियों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की।
संघ के संरक्षक कमलेश सचदेवा ने विभिन्न सफल संगठनों के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए संगठन को अनुशासित, सक्रिय और प्रभावशाली बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। वहीं एडवोकेट सुनील अग्रवाल ने विधिक प्रावधानों एवं नियमों के अनुरूप संगठन के संचालन की आवश्यकता पर बल देते हुए व्यापारियों को कानूनी जानकारी प्रदान की।
संगठन का प्रत्येक सदस्य परिवार का हिस्सा: संरक्षक
संघ के संरक्षक नरेंद्र गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी व्यापारी शासन की गाइडलाइन एवं नियमों का पालन करते हुए पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपना व्यवसाय संचालित करें। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक सदस्य परिवार का हिस्सा है और किसी भी व्यापारी को समस्या आने पर संगठन उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
संघ के कोषाध्यक्ष आदित्य मिश्रा ने संगठन के सफल संचालन में आर्थिक संसाधनों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।
व्यापारियों का शॉल-सदस्यता प्रमाण-पत्र से हुआ सम्मान
बैठक का विशेष आकर्षण उपस्थित व्यापारियों का सम्मान समारोह रहा। इस अवसर पर सभी व्यापारी बंधुओं को शॉल एवं सदस्यता प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त कर व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पुस्तक विक्रेता संघ ने अल्प समय में व्यापारियों के बीच एक मजबूत पहचान बनाई है तथा छोटे-बड़े सभी व्यापारियों को समान सम्मान एवं मंच प्रदान किया है।
उपस्थित व्यापारियों ने संगठन की कार्यशैली की सराहना करते हुए अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में शिवम गुप्ता, अजय कुमार तिवारी, श्रवण गुप्ता, आशीष गुप्ता, अशोक गुप्ता, आयुष गुप्ता, राजेश गुप्ता, संजय गुप्ता (गोविंदगढ़), राजकुमार कुशवाहा, राजकुमार गुप्ता, राजेश सिंह, महेंद्र गुप्ता, सुशील मिश्रा, भास्कर मिश्रा, सुरेश कुशवाहा, कामता शरण द्विवेदी, मंगलेश्वर तिवारी, ओमप्रकाश दुबे, सत्येंद्र पांडे, सुरेशचंद गुप्ता, धर्मेंद्र पटेल, अनिल गुप्ता, मोहम्मद नईम आजाद, मुनेश कुमार द्विवेदी, संतोष गुप्ता, राकेश सिंह, गौरव गुप्ता, कादिर खान, नीरज गुप्ता, विमल श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सरदार प्रसाद वर्मा, सुमित सोंधिया, केशव सोंधिया, वीरेन्द्र गुप्ता (लाली), हेमंत अग्रवाल सहित जिले के सैकड़ों व्यापारी बंधु उपस्थित रहे। बैठक का समापन व्यापारी एकता, संगठन सशक्तिकरण एवं व्यापारी हितों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।