Rewa News: बेहद जल्द हटाए जाएंगे अमहिया रोड के बेजा कब्जे, 18 मीटर चौड़ी होगी सड़क!

राजस्व दल द्वारा चिन्हित किए गए अवैध निर्माण-अतिक्रमण का निगमायुक्त ने किया अवलोकन

 

रीवा। नगर निगम एवं राजस्व दल द्वारा अमहिया रोड़ पर किए गए अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण का पूर्व में चिन्हांकन किया गया था जिसको निगमायुक्त डॉ सौरभ सोनवणे द्वारा 10 जून को भ्रमण करते हुए स्थलीय निरीक्षण कर अवलोकन किया गया। 


उन्होंने अधीनस्थों को उन स्थानों पर जहां शासकीय भूमि पर अतिक्रमण है उन्हें शीघ्र हटाने की कार्यवाही के निर्देश दिए एवं शेष भूमि के अभिलेख मगाएं जाने के उपरांत जॉच कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 


निगमायुक्त ने कोठी कम्पाउण्ड की ओर से अमहिया जाने वाले मार्ग में अतिक्रमण चिन्हित कर हटाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही गांधी कॉम्प्लेक्स प्रकाश चौराहा के पास जो दुकानदार है उनको अभिलेख के साथ चर्चा कराए जाने हेतु निर्देश दिए। साथ ही गांधी कॉम्प्लेक्स में चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सहायक यंत्री एसके गर्ग, अम्बरीश सिंह, अतिक्रमण प्रभारी सुखेन्द्र चतुर्वेदी मौजूद रहे।