Rewa News: रीवा में मकान की दीवार धराशायी, दो की मौत
बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से घायलों को उपचार हेतु लाया गया था अस्पताल, एक जख्मी
रीवा। एक जर्जर मकान की दीवार आज सुबह अचानक धराशायी हो गई। दीवार गिरने की वजह से वहां खड़े तीन लोग मलबे में दब गए। घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंची और घायलों को घर वालों के साथ मिलकर बाहर निकाला। उनको आनन-फानन में उपचार हेतु अस्पताल लाया गया जहां दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति अभी जख्मी है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया गया है कि मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। ग्राम नदना थाना बेकुंठपुर में रहने वाले रवीन्द्र सिंह 42 साल आज सुबह अपने कच्चे मकान की जर्जर दीवार गिरवा रहे थे।
मकान की दीवार गिराने के लिए दो मजदूरों को बुलाया था जो काम कर रहे थे। दीवार गिराते समय अचानक पूरी दीवार गिर गई जिससे काम कर रहे दो मजदूर सहित घर के मालिक दब गए। घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। शोर शराबा सुनकर घर वाले दौड़े। मलबे को हटवाया जिसके नीचे दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला गया। उनको काफी ज्यादा चोट आई थी।
बताया गया है कि सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। जख्मी हुए तीनों लोगों को पुलिस अपने वाहन से उपचार हेतु अस्पताल लेकर आई। काफी ज्यादा चोट होने की वजह रवीन्द्र सिंह और श्रमिक गणेश कोल की मौत हो गई।
रिंकू कोल अभी जख्मी है जिसका अभी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है। गांव में दो लोगों की मौत से मातम छा गया। दीवार के बगल में उनका पक्का मकान बना था जिसके करीब कच्चे मकान की दीवार थी। उसके कभी भी गिरने की संभावना थी जिसकी वजह से वे आज श्रमिक लगवाकर उसको गिरवा रहे थे लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
इनका कहना है-
नदना गांव में एक एक्सीडेंट हुआ है। एक जर्जर मकान की दीवार आज गिर गई थी। तीन लोग मलबे में दब गए थे जिसकी वजह से तीन लोग मलबे में दब गए थे। उनको तुरंत उपचार हेतु अस्पताल लाया गया जहां दो की मौत हो गई। एक व्यक्ति अभी जख्मी है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
-जेपी पटेल, टीआई बैकुंठपुर