Rewa News: रीवा का हिनौती गौधाम बनेगा प्राकृतिक खेती का 'दिव्य धाम'
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण
रीवा। रीवा जिले का हिनौती गौधाम जल्द ही पूरे प्रदेश के लिए गौ-संरक्षण और प्राकृतिक खेती का एक मॉडल (दिव्यधाम) बनने जा रहा है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गौधाम में 76 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और अन्य जनभागीदारी कार्यों का लोकार्पण किया।
25 हजार गायों को मिलेगा आश्रय
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि हिनौती गौधाम में 25 हजार गायों के रहने की व्यवस्था की जा रही है। यहाँ न केवल गौ-वंश का संरक्षण होगा, बल्कि गाय के गोबर और गोमूत्र का उपयोग कर किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने परिसर में 'पंच पल्लव' के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
जनभागीदारी से बदला गौधाम का स्वरूप
प्रशासनिक भवन के निर्माण में सांसद निधि और जनभागीदारी का बड़ा योगदान रहा है। शुक्ल ने यहाँ रात्रि विश्राम कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्माणाधीन गौ-शेड और भूसा-शेड का कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।