Rewa News: रीवा में मोटर साइकिलों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, दो की मौत

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से घायलों को लाया गया अस्पताल, तीन गंभीर

 

रीवा। बीती रात दो मोटर साइकिलों के बीच जोरदार भिड़त हो गई। इसमें उनमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग जख्मी हो गए थे जिनको काफी ज्यादा चोट आई थी। आसपास के लोगों की सूचना पर तुरंत पुलिस स्पाट में पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मर्ग कायम कर पुलिस ने घटना को जांच में लिया है। 


बताया गया है कि दो मोटर साइकिलों के बीच आमने सामने की भिड़त हो गई। एक मोटर साइकिल में सवार होकर दो लोग बीती रात बैकुंठपुर तरफ जा रहे थे। रात नौ बजे वे वे लोग पल्हान के पास आए तो सामने एक मोटर साइकिल में चार लोग लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए आए और उनकी मोटर साइकिल से भिड़ गए। दुर्घटना में 6 लोग जख्मी हो गए जिनको काफी ज्यादा चोट आई थी।


 आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। सभी घायलों केा आनन-फानन में पुलिस ने उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया जहां दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों को काफी ज्यादा चोट थी जिनको अस्पताल में भर्ती  किया गया है। 


बताया गया है कि जिन लोगों की दुर्घटना में मौत हुई है उनमें मोहित रावत पिता रामाश्रय रावत 19 साल साकिन तेदुन थाना बैकुंठपुर, मुनिराज कोल पिता रामसुंदर कोल 45 साल साकिन हर्दी न. 2 थाना मनगवां थे। इसके अतिरिक्त दुर्घटना में घायल होने वालों में जितेन्द्र रावत पिता नागेन्द्र 15 साल साकिन तेंदुन, राजीव कुमार पिता रामहित कोल 20 साल, छेदीलाल कोल पिता मुंडा कोल 40 साल साकिन गोरगवां थाना सभापुर, सनी कोल पिता मुनिराल कोल 16 साल साकिन हर्दी न. 2 थाना मनगवां है।


 दुर्घटना के सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाए है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है। थाना प्रभारी आरएस बागरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात एक्सीडेंट हुआ था जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जांच उपरांत घटना के सटीक कारण सामने आएंगे। 


मोटर साइकिल गाय से टकराई, युवक की मौत
बीती रात एक अन्य हादसे में युवक की मौत हुई है। आशीष कुशवाहा पिता डिहिया थाना बैकुंठपुर मोटर साइकिल में सावार होकर जा रहा था। बैकुंठपुर मंदिर के पास पहुंचने पर उसकी मोटर साइकिल के सामने एक गाय आ गई जिसकी वजह से वह मोटर साइकिल सहित गाय से टकरा गया। दुर्घटना में वह जख्मी हो गया था जिसको काफी ज्यादा चोट आई थी। पुलिस ने उसको आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।