Rewa News: रीवा में पटाखा बनाते समय हुआ धमाका, घर में लगी आग

गुढ़ में घटना से मच गया हड़कंप, चार घायलों को उपचार हेतु लाया गया अस्पताल

 

रीवा। नगर की पटाखा फैक्ट्री में आज अचानक धमाका हो गया। तेज धमाके साथ घर में आग भड़क गई जिसकी वजह से पूरे नगर में हड़कंप की स्थिति बन गई। आनन-फानन में पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। दुर्घटना में चार लोग जल गए थे जिनको आनन-फानन में उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। फायर बिग्रेड को बुलवाकर आग बुझाई गई है।

 


बताया गया है कि पटाखा बनाते समय धमाके में चार लोग जल गए। गुढ़ नगर में एक घर के अंदर पटाखा बनाया जा रहा था। सांयकाल आज अचानक उसमें तेज धमाका हुआ। उस समय घर के अंदर पटाखा बनाने का काम चल रहा था। अंदर एक ड्रम रखा हुआ था जिसमें ब्लास्ट हुआ था और उसके बाद पूरे घर में आग लग गई। आग लगने से भगदड़ की स्थिति बन गई। 

 


वहां बैठे तीन लोग झुलस गए। घटना की सूचना पर आनन-फानन में पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड को भी बुलाया जिसके कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए काफी देर तक प्रयास किया। 

 


बताया गया है कि आग बुझाते समय भी एक कर्मचारी जल गया है। चारों जले हुए घायलों को तुरंत पुलिस ने उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया जिसमें दो लोग काफी ज्यादा जल गए है। आग बुझने के उपरांत पुलिस ने घर के अंदर का मुआयना किया। आग लगने से अंदर रखा पूरा सामान जल गया था। पुलिस ने घटना को जांच में लिया है। आग लगने के सटीक कारण पता नहीं चल पाए है।

 


चार लोग हुए घायल, दो गंभीर
इस दुर्घटना की वजह से चार लोग जल गए है जिनमें दो की हालत सीरियस है। घायलों में फायर बिग्रेड कर्मचारी स्वदीप शुक्ला, जाबिर खान निवासी गुढ़, महबूब रजा, राहुल  खान शामिल है। गंभीर रूप से घायल लोगों को एसजीएमएसच में भर्ती कराया गया है जिनका उपचार चल रहा है। दो घायलों को प्राइवेंट नर्सिंग होम में दाखिल कराया गया है।


इनका कहना है-
एक घर में धमाका हुआ था जिसकी वजह से आग लग गई थी और चार लोग उसमें जल गए थे जिनको आनन-फानन में उपचार हेतु अस्पताल लाया गया है। फायर बिग्रेड से तुरंत आग को बुझा दिया गया है। घटना केा जांच में लिया गया है। जिसकी लापरवाही जांच में मिलेगी उसके विरुद्ध प्रकरण कायम किया जाएगा।
-शैल यादव, थाना प्रभारी गुढ़