Rewa News: रीवा परिवार के ही लोगों ने वृद्ध पर किया कातिलाना हमला, मौत

बैकुंठपुर पुलिस ने दबोचे दो आरोपी, दोनों पक्षों ने लिखाई रिपोर्ट

 

रीवा। वृद्ध पर सुबह परिवार के दो आरोपियों ने कातिलाना हमला कर दिया। उनके साथ जमकर मारपीट की जिसकी वजह से वे जख्मी हो गए। हल्ला-गुहार सुनकर घर वाले दौड़े जिस पर आरोपी भागने में कामयाब हो गए। घटना के उपरांत जख्मी वृद्ध को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम उपरांत लाश घर वालों को सौंप दिया है। 


बताया गया है कि वृद्ध पर हमला कर आरोपियां ने हत्या कर दी। दधिबल प्रसाद शुक्ला 71 साल निवासी डेल्ही थाना बैकुंठपुर का अपने परिवार के लोगों से विवाद हो गया था। उनके खेत में आरोपियोमवेशी घुसे थे जिस पर उन्होंने मना किया। इस पर आरोपियों से झगड़ा हुआ। फरियादी ने डायल 112 बुलाया जिस पर पुलिस स्पॉट में पहुंच गई और झगड़े को समझा-बुझाकर शांत कर दिया।

इस विवाद से नाराज होकर एक दिन पहले आरोपियों ने वृद्ध पर हमला कर दिया। सुबह सोकर उठने के बाद वे कुएं में पानी लेने गए थे। उसी समय आरोपी वहां मिल गए। पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने वृद्ध पर कातिलाना हमला कर दिया। उनके साथ लात घंूसों से मारपीट की जिसकी वजह से उनके पेट में गंभीर चोट आई थी। 


बताया गया है कि हल्ला-गुहार सुनकर घर वाले दौड़े जिस पर आरोपी भागने में कामयाब हो गए। वृद्ध को काफी ज्यादा चोट आई थी वे अचेत थे जिस पर आनन-फानन में घर वाले उनको उपचार हेतु अस्पताल लेकर आए। उनकी अस्पताल में आज सुबह मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के उपरांत लाश घर वालों को सौंप दिया है। घटनाकारित करने वाले आरोपी पुलिस की अभिरक्षा में है जिनसे लगातार पूछतांछ की जा रही है। वहीं आरोपियों के विरुद्ध मारपीट का प्रकरण कायम कर पुलिस ने घटना को जांच में लिया है।

दूसरे पक्ष ने भी लिखाई रिपोर्ट, प्रकरण कायम
मारपीट की इस घटना के बाद दूसरे पक्ष ने भी थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाईलाल गर्ग ने मारपीट की रिपोर्ट थाने में की थी जिसमें वृद्ध के परिवार के तीन सदस्यों पर मारपीट का अपराध कायम है। पुलिस ने इस मामले में भी घायलों का मेडिकल कराया और प्रकरण को विवेचना में लिया है।


इनका कहना है -
डेल्ही गांव में मारपीट की घटना हुई थी जिसमें दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक पक्ष से जख्मी वृद्ध की अस्पताल में मौत हो गई है। प्रकरण कायम कर पूरे मामले को जांच में लिया गया है। घटनाकारित करने वाले आरोपियों से लगातार पूछतांछ जारी है। 
- श्रंगेश सिंह राजपूत, टीआई बैकुंठपुर