Rewa News: डम्फर में लगी आग, चालक व क्लीनर ने कूदकर बचाई जान
छुहिया घाटी पहाड़ में चढ़ते समय हुआ हादसा, फायर ब्रिगेट ने बुझाई
रीवा। पहाड़ चढ़ते समय डम्फर वाहन में आग लग गई। उसमें धुआं निकल रहा था जिसको देखकर चालक व खलासी ट्रक को रोककर उससे कूद गए। घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। डम्फर को फायर बिग्रेड बुलवाकर आग बुझाई है। हालांकि तत्काल आग को बुझा दिया गया था जिससे पूरा वाहन जलने से बच गया। उसे पुलिस ने क्रेन की मदद से किनारे हटवाया है।
बताया गया है कि चलते डम्फर में अचानक आग लग गई। डम्फर रामपुर नैकिन तरफ से गोविन्दगढ़ की ओर माल लोड करके आ रहा था। सुबह वह छुहिया घाटी का पहाड़ चढ़ रहा था तभी उससे काफी धुआं निकलने लगा।
ट्रक में आग लगने की बात देखकर चालक व खलासी भयभीत हो गए और उन्होंने वाहन को साइड में रोक दिया और नीचे उतर गए। ट्रक के नीचे आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई।
गोविन्दगढ़् नगर पंचायत से फायर बिग्रेड को बुलाया गया था। फायर बिग्रेड ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया जिसके उपरांत आग बुझ पाई। हालांकि फायर बिग्रेड समय रहते पहुंच गया था जिसकी वजह से ट्रक जलने से बच गया।
बताया गया है कि ट्रक में शार्ट-सर्किट हुई थी जिसकी वजह से उसमें आग लगी थी। ट्रक सड़क में खड़ा हुआ था जिसकी वजह से आवागमन रुका था। पुलिस ने बाद में क्रेन को बुलवाया और उसकी मदद से ट्रक को किनारे हटवाया जिसके उपरांत आवागमन सामान्य हो पाया था। यदि समय रहते आग नहीं बुझती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
गर्मी के मौसम में वाहनोंं की वायरिंग में शार्ट-सर्किट की एक गंभीर समस्या बनी हुई है और इसकी वजह से आगजनी जैसी घटनाएं हो रही है। थाना प्रभारी अरविंद राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि एक डम्फर में आज सुबह आग लग गई थी जिसको फायर बिग्रेड की मदद से तत्काल बुझा दिया गया था। जांच उपरांत आग लगने के कारण पता चल पाएंगे। अभी शार्ट-सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है।