Rewa News: संभागायुक्त ने Video Conferencing से की सिविल डिफेंस तैयारियों की समीक्षा
हर आपात स्थिति के लिए सजगता से तैयार रहें: बीएस जामोद
रीवा। देश की वर्तमान स्थितियों तथा ऑपरेशन सिंदूर को ध्यान में रखकर रीवा संभाग के सभी जिलों में सिविल डिफेंस की तैयारियां कर ली गयी हैं। कमिश्नर बीएस जामोद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की जिलेवार समीक्षा की।
वालेंटियर्स चुनकर उन्हें प्रशिक्षण दें
कमिश्नर ने कहा कि सभी जिलों में शासन के निर्देशों के अनुरूप सिविल डिफेंस की अच्छी तैयारी कर ली गयी है। प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड से सिविल डिफेंस, वालेंटियर्स चुनकर उन्हें प्रशिक्षण दें।
संवेदनशील स्थालों का करें निरीक्षण
प्रमुख औद्योगिक संस्थानों तथा संवेदनशील स्थालों का निरीक्षण कर ले। इन स्थानों में आपदा प्रबंधन और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर मॉकड्रिल भी कर लें। सभी कलेक्टर आपदा प्रबंधन के लिए नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी तैनात कर दें।
प्रोटोकॉल का पालन करें
कमिश्नर ने कहा कि सभी जिलों में कंट्रोल रूम 24 घण्टे खुले रहें। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बड़े औद्योगिक संस्थान तथा प्रमुख धार्मिक स्थलों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रखें। ब्लैकआउट के संबंध में शासन द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करें। खाद्यान्न भण्डारण तथा वितरण के संबंध में भी आवश्यक व्यवस्थाऐं करें।
सिविल डिफेंस के संबंध में तैयारी पूरी
वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने कहा कि सिविल डिफेंस के संबंध में आवश्यक तैयारी कर ली गयी है। आपदा प्रबंधन के संबंध में आदेश और निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा जिला एवं तहसील स्तर पर भी कंट्रोल स्थापित कर लिया गया है।
ब्लड की भी पर्याप्त व्यवस्था
वहीं वॉलेंटियर की सूची तैयार कर ली गई है। साथ 105 सेक्टर चिन्हित कर लिए गए है फायर सेफ्टी की पूरी तैयारी है। जिला अंतर्गत 84 पेट्रोल पम्प तथा 20 गैस एजेसिंया है वहीं जिले में आपातकालीन स्थिति से निपटने के ब्लड की भी पर्याप्त व्यवस्था है।
आंतरिक सुरक्षा नीति तैयार करने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के द्वारा भी कहा गया कि पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर ली गई है। साथ ही संवेदनशील संस्थानो को अपने क्षेत्रांतर्गत आंतरिक सुरक्षा नीति को तैयार करने के निर्देश दिए गए है। उन्होने कहा कि जिला अंतर्गत पूर्व में दिए गए निर्देश के तहत सिविल डिफेंस से संबंधित सभी तैयारियां जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त रूप से कर ली गई है।
24 घण्टे खुले रहें कंट्रोल रूम
कमिश्नर ने कहा कि सभी जिलों में कंट्रोल रूम 24 घण्टे खुले रहें। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बड़े औद्योगिक संस्थान तथा प्रमुख धार्मिक स्थलों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रखें। ब्लैकआउट के संबंध में शासन द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करें। खाद्यान्न भण्डारण तथा वितरण के संबंध में भी आवश्यक व्यवस्थाएं करें।
आफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर कार्यवाही करें
विस्फोटक के भण्डारण स्थालों का भी निरीक्षण अनिवार्य रूप से करायें। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से एक बजे की बीच आपदा प्रबंधन के संबंध में वस्तु स्थिति की जानकारी ली जायेगी। सोशल मीडिया तथा अन्य संचार माध्यमों में तथ्यहीन और आफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर कड़ी कार्यवाही करें।
पेट्रोल पंपों की सतत निगरानी करें
वीडियो कान्फ्रेंसिंग में डीआईजी राजेश सिंह ने कहा कि प्रमुख स्थलों पर मॉकड्रिल आवश्यक करें। ब्लैकआउट की स्थिति में कार्यालयों एवं पुलिस थानों में बिजली और प्रकाश की वैकल्पिक व्यवस्था करें। पेट्रोल पंपों की भी सतत निगरानी करें।
आपदा प्रबंधन के संबंध में आदेश जारी
वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कलेक्टर रीवा प्रतिभा पाल ने कहा कि सिविल डिफेंस के संबंध में आवश्यक तैयारी कर ली गयी है। आपदा प्रबंधन के संबंध में आदेश और निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
ये रहे उपस्थित
वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कलेक्टर सतना सतीश कुमार यश, कलेक्टर मैहर श्रीमती रानी वाटड, कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन, कलेक्टर सीधी स्वरोचिस सोमवंशी तथा कलेक्टर सिंगरौली चन्द्रशेखर शुक्ला ने सिविल डिफेंस की गयी तैयारियों की जानकारी दी। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।