Rewa News: रीवा के हॉस्पिटल में छात्रों के बीच विवाद, जमकर चले लात-घूंसे

मेडिकल कॉलेज में घटना से बनी हड़कंप की स्थिति, पुलिस ने जांच में लिया

 

रीवा। अस्पताल में छात्रों के बीच जमकर विवाद हुआ है। छात्रों के बीच कालेज परिसर में जमकर लात घूंसे चले जिसकी वजह से हड़कंप की स्थिति बन गई। कालेज के डॉक्टर एक तरफ विवाद शांत करवा रहे थे तो दूसरी ओर अस्पताल में छात्रों के बीच मारपीट हुई। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर पुलिस को सूचना दी गई जिस पर तुरंत पुलिस स्पॉट में पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर झगड़े को शांत कराया। घटना से कालेज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए है।


मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज में आज दो छात्र गुटों के बीच विवाद से हड़कंप की स्थिति बन गई। मेडिकल कालेज परिसर में आज दोपहर प्रथम वर्ष के छात्रों के बीच आपस में विवाद हुआ था। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि उनके बीच कालेज परिसर में मारपीट हो गई। एक सैकड़ा से अधिक छात्र आपस में मारपीट करने लगे जिससे कालेज परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई।

हल्ला-गुहार सुनकर कालेज के चिकित्सक दौड़े और झगड़ा कर रहे छात्रों को शांत कराया। इधर कालेज के डॉक्टर छात्रों को समझा रहे थे और बाद में अस्पताल परिसर में उनके बीच मारपीट हो गई। अस्पताल में मारपीट से गदड़ की स्थिति बन गई। मरीजों को लेकर वाले अस्पताल में इलाज करवाने आए थे वे भी दहशत में आ गए। 


बताया गया है कि मारपीट से पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप की स्थिति बनी रही। स्थिति जब नियंत्रण से बाहर हो गई तो पुंलिस को सूचना दी गई। आनन-फानन में पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। पुलिस ने विवाद कर रहे छात्रों को खदेड़ दिया और विवाद को शांत कराया। एक घंटे बाद स्थिति नियंत्रण में आई थी। इस तरह की घटना मेडिकल कालेज की व्यवस्था की पोल खोल रहे है।


डीन के नियंत्रण से बाहर हुए छात्र
मेडिकल कालेज की व्यवस्था डीन के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। मेडिकल कालेज के डीन डा. सुनील अग्रवाल का नियंत्रण छात्रों पर नहीं रह गया है और छात्र अनुशासन की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम परिसर में मारपीट कर रहे है। इस तरह की घटनाएं निश्चित रूप से मेडिकल कालेज की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े करती है।


इनका कहना है-
अस्पताल में छात्रों के बीच आपस में मारपीट की घटना हुई थी। सूचना पर तुरंत पुलिस स्पाट में पहुंच गई और झगड़े को शांत कराया था। पूरे मामले को जांच में लिया गया है। कोई पक्ष थाने रिपोर्ट लिखाने के लिए नहीं आया है।
- शिवा अग्रवाल, थाना प्रभारी अमहिया

छात्र गुटों के बीच आपस में विवाद हुआ था। प्रथम वर्ष का बैच था जिन के बीच शायद बंक मारने की बात पर झगड़ा हुआ था और फिर मारपीट हो गई। हम दोनों पक्षों को बैठाकर जानकारी ले रहे है। प्रकरण की विभागीय स्तर पर जांच कराई जाएगी।
- डॉ. सुनील अग्रवाल, डीन मेडिकल कालेज