Rewa News: रीवा के नगर वन का उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सुबह-सुबह किया भ्रमण 

स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम और योग को दिनचर्या में शामिल करें: उप मुख्यमंत्री

 

रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सुबह रीवा के नगर वन का भ्रमण किया। उप मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को नगर वन की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने नगर वन में सुबह की सैर कर रहे आमजनों से संवाद करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए प्रयास करना चाहिए।


 स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। हम यदि पूरी तरह से स्वस्थ हैं तो बड़े से बड़ा कार्य कर सकते हैं। प्राकृतिक वातावारण में सुबह टहलना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है।


वर्चुअल माध्यम से तंबाकू निषेध कार्यशाला में हुए शामिल


भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा संयुक्त रूप से तंबाकू निषेध कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने वर्चुअली भाग लेते हुए कहा कि तंबाकू मुंह के कैंसर का सबसे बड़ा कारण है।