Rewa News: रीवा में त्योहारों के कारण शहर में बढ़ी भीड़, यातायात बाधित
पूरे शहर में रही जाम की स्थिति, वाहन चालक परेशान
रीवा। त्योहारों में एक बार फिर जाम की समस्या से लोगों को परेशाना होना पड़ रहा है। नवरात्रि पर्व के दूसरे दिन शहर में खरीददारी करने के लिए लोगों की भीड़ काफी ज्यादा बाजार में आ गई थी। पितर पक्ष में लोगों ने खरीददारी नहीं की और अब त्योंहार शुरू होते ही लोगों की भीड़ अचानक बढ़ गई जिसके बाद शहर में यातायात बाधित हो गया।
सबसे ज्यादा बाजार के एरिए में समस्या सामने आई जिसमें भीड़ ज्यादा था। फोर्ट रोड में पूजन सामग्री खरीदने वाले लोग आए थे जिसकी वजह से स्टेच्यू चौराहा में जाम था। इसके अलावा अस्पताल चौक, प्रकाश चौराहा और जयस्तंभ मार्ग में भी जाम की स्थिति सामने आई है।
बताया गया है कि दोपहर बाद से जाम की स्थिति शहर में बनने लगी थी। जो लोग बाजार में खरीददारी करने आए थे वे अपने वाहनों को सड़क में ही खड़ा कर दिए थे। सारे चार पहिया वाहन सड़क में पार्क थे जिसकी वजह जाम की समस्या गंभीर हो गई थी। इस दौरान यातायात पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी रही लेकिन जाम से वह निजात नहीं दिला पाई। पूरा दिन लोगों का जाम से लड़ते हुए बीता है।
शाम के समय बिगड़े हालात
जाम की समस्या शाम के समय काफी गंभीर हो गई थी। शाम 6 बजे के बाद से अधिकांश लोग खरीददारी करने आ गए थे जिसकी वजह से शिल्पी प्लाजा तक में जाम की स्थिति बन गई थी। रात्रि आठ बजे तक शहर में जाम की स्थिति देखने को मिली। उसके बाद धीरे-धीरे स्ििाति सामान्य हुई। त्योंहार में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरती हुई नजर आ रही है।
कॉलेज चौराहा बना स्थायी प्वॉइंट
वर्तमान में कालेज चौराहा जाम का स्थायी प्वाइंट बन चुका है। कालेज में दिन भर जाम लगता है। यहां पर निर्माण कार्य चल रहा है और वाहनों को अमहिया मार्ग में डायवर्ट किया जा रहा है जिसकी वजह से वह मार्ग भी बाधित है। सड़क खोद दी गईै है और किनारे का थोड़ा हिस्सा निकलने के लिए बचा है जिसकी वजह से आवागमन बाधित होता है। सुबह और शाम के समय यहां पर हालत बदतर हो जाते है।
इनका कहना है -
त्योंहार को देखते हुए भीड़भाड़ काफी ज्यादा थी जिसकी वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। पुलिस पहले से तैनात थी जिसने जाम खुलवाने और यातायात बहाल रखने का प्रयास किया। जहां भी जाम की समस्या बन रही थी उसको दूर करने के लिए यातायात पुलिस काम कर रही है।
- अनीमा शर्मा, यातायात प्रभारी