Rewa News: रिसोई गैस न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने किया चक्का जाम
सिरमौर में काफी देर तक थमे रहे वाहनों के पहिए, अधिकारियों ने आश्वासन देकर खुलवाया
रीवा। जिले में रसोई गैस की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। लोगों के लिए रसोई गैस पाना एक कठिन समस्या बन गया है। रसोई गैस के लिए कई दिनों से चक्कर काट रहे लोगों ने आज चकाजाम कर दिया। सड़क में पूरी तरह से आवागमन रुका रहा। बाद में अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों को रसोई गैस दिलाने का आश्वासन दिय जिसके उपरांत वे जाम खोलने को राजी हो गए।
बताया गया है कि रसोई गैस की किल्लत से परेशान लोगों के सब्र का बांध टूट गया। सिरमौर में काफी समय से लोगों को रसोई गैस नहीं मिल पा रही है। लोग रसोई गैस के लिए ऐजेन्सी जाते है लेकिन वहां पर स्टाक नहीं होने का हवाला देकर उन्हें भगा दिया जाता है जिसकी वजह से लोगों को रसोई गैस नहीं मिल पा रही है।
आज भी लोग रसोई गैस लेने के लिए गए थे लेकिन उनको स्टाक नहीं होने की जानकारी दी। यह सुनकर लोंग नाराज हो गए और सिरमौर में उन्होंने चक्का जाम कर दिया जिसकी वजह से डभौरा मार्ग में आवागमन रुक गया।
बताया गया है कि जाम की सूचना पर पुलिस स्पॉट में पहुंच गई। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों को खबर दी गई जिस पर एसडीएम ने स्पॉट में पहुंचकर लोगों से बातचीत की। लोगों ने रसोई गैस की समस्या बताई जिसका निराकरण करने के लिए एसडीएम ने ऐजेन्सी संचालक से बातचीत की।
बाद में अधिकारियों लोगों को जल्द समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया जिसकी वजह से एक घंटे बाद जाम खुल पाया। लोगों ने बताया कि रसोई गैस के लिए वे काफी समय से चक्कर काट रहे है लेकिन हमें गैस नहीं मिल पा रही है।