Rewa News: रीवा में कांग्रेस ने निकाली सम्मान यात्रा, नारे लगाए-'अम्बेडकर के सम्मान में, कांग्रेस पार्टी मैदान में'

जिला अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रसियों ने दिया धरना, केंद्रीय गृहमंत्री की टिप्पणी पर जताई नाराजगी

 

रीवा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राज्यसभा में देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विरूद्ध की गयी अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उनके सम्मान में जिला कांग्रेस कमेटी के शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस जनों द्वारा बाबा साहब के सम्मान मे सम्मान यात्रा निकाली गयी जो कलेक्ट्रेट में स्थित बाबा साहब की स्थापित मूर्ति के समक्ष समाप्त हुई। 


इसके पश्चात् बाबा भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा मे इंजी. राजेन्द्र शर्मा सहित सभी कांग्रेस जनों ने पुष्पंजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात् उनके प्रतिमा के समक्ष ही कांग्रेस जनों ने धरना देकर अमित शाह द्वारा की गयी अमर्यादित टिप्पणी के विरोध मे अम्बेडकर के सम्मान मे कांग्रेस पार्टी मैदान में, बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, आदि नारों से गृहमंत्री अमित शाह इस्तीफा दो, की मांग की गयी। 


इस अवसर पर इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने उपस्थित कांग्रेस जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संदर्भ मे जो अमर्यादित टिप्पणी की गयी है उसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नही करेगी और गृहमंत्री के द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और अपने पद से इस्तीफा देने की मांग करती रहेगी। 


ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर महापौर अजय मिश्रा, शहर अध्यक्ष लखनलाल खण्डेलवाल, प्रदेश पदाधिकारी गुरूमीत सिंह, कविता पाण्डेय, शीला त्यागी, रामगरीब बनवासी, शिवप्रसाद प्रधान, सत्यनारायण तिवारी गिरीश सिंह, कुंवर सिंह, मानवेन्द्र सिंह, वसीम राजा, संगठन मंत्री सज्जन पटेल, मनीष गुप्ता, सीमा सिंह, बबिता साकेत, डॉ. अरूणा तिवारी, अनिल तिवारी, ममता तिवारी, प्राची शुक्ला, देववती साकेत, रफीक अंसारी, मुस्तहाक खान, अनूप चंदेल, पंकज उपाध्याय, गिरिजेश पाण्डेय, अजय शुक्ला, दिलीप सिंह, राजेन्द्र सिंह रिमारी, राजेश मिश्रा बब्बू, हर्ष लाल शुक्ला, सुरेश वर्मा, रामकीर्ति शर्मा, अखिलेश द्विवेदी, शिवेन्द्र सिंह, धनेन्द्र सिंह, अशोक पटेल, साबिर अंसारी, उमेश वर्मा, विनोद शर्मा, रवि शंकर तिवारी, मनीष नामदेव, सहफूज खान, लियाकत अली, गुले अहमद, रईस खान, अमित अग्निहोत्री, अमित कोल, राजेश नामदेव, तरूणेन्द्र तिवारी, उदित नारायण मिश्रा, दिलीप चैबे, छोटेलाल रजक, रामनारायण कुशवाहा, प्रदीप अवस्थी, जीपी त्रिपाठी, मुर्तुजा अंसारी, राजेश तिवारी, राहुल सिंह, अरूण मिश्रा, शिवेन्द्र मिश्रा, डॉ. स्वतंत्र सिंह, इन्द्रमणि सिंह, अनवर अंसारी, सुनील दुबे, भरतशरण सिंह, बिक्की गुप्ता, अनिल सिंह, नृपेन्द्र सिंह पिन्टू, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहें।