Rewa News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने रीवा पहुंच स्वर्गीय ब्रम्हानंद यादव को अर्पित किए श्रद्धासुमन
परिजनों से भेंट कर सांत्वना दी, धर्मपत्नी सीमा यादव भी उनके साथ रहीं
रीवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदेश यात्रा से लौटने के बाद नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचकर अपने ससुर स्वर्गीय ब्रम्हानंद यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 5.20 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने रीवा में संजय नगर में स्वर्गीय ब्रम्हानंद यादव के आवास जाकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने परिजनों से भेंट कर सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय ब्रम्हानंद यादव के पुत्रों रामानंद यादव, सदानंद यादव तथा सच्चिदानंद यादव से भेंट कर उन्हें ढाढ़स बंधाया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सीमा यादव भी उनके साथ रहीं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय नीरज मंडलोई, आयुक्त एवं सचिव जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े, कमिश्नर रीवा बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत तथा अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।