Rewa News: रीवा में चीफ सेफ्टी ऑफीसर ने किया नवनिर्मित ट्रैक का निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा
रीवा-सतना रेल लाइन में 8 किमी में हुआ है ट्रैक दोहरीकरण का कार्य
रीवा। रीवा से सतना के बीच लाइन दोहरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। आज रेलवे के चीफ सेफ्टी ऑफीसर ने ट्रैक को चेक किया है। उन्होंने ट्रैक और प्लेटफार्म की बारीकी से जांच की है। उसके बाद उन्होंने ट्राली से भी आठ किमी के ट्रैक का जायजा लिया है। तमाम सुरक्षा इंतजामों का परीक्षण करने के उपरांत उनके द्वारा ट्रेन के संचालन की अनुमति दी जाएगी।
बताया गया है कि रीवा सतना रेल खंड के बीच लाइन दोहरीकरण का चीफ सेफ्टी ऑफीसर ने निरीक्षण किया है। तुर्की से बगहाई के बीच लाइन दोहरीकरण का कार्य स्वीकृत हुआ है। यह लाइन 8 किमी है जिसमें दो नए ट्रैक बनाए गए है।
गत दिवस यह काम शुरू हुआ था और रेलवे ने युद्ध स्तर पर काम करवाकर एक सप्ताह में इसे पूरा करवा लिया है। लाइन दोहरीकरण का कार्य कल ही पूरा हो गया था और सोमवार को रेलवे के चीफ सेफ्टी ऑफीसर इस ट्रैक की जांच करने के लिए आए थे।
उन्होंने पहले अधिकारियों की बैठक ली थी और रेल परियोजना से संबंध में चर्चा की। इसके बाद वे ट्रैक का निरीक्षण करने के लिए आए। उन्होंने ट्रैक के सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जांच की है। सारे बिंदुओं को उन्होंने चेक किया ताकि यह पता चल सके कि सुरक्षा में किसी तरह की चूक तो नहीं हुई हे।
बताया गया है कि इसके बाद उन्होंने ट्राली में बैठकर तुर्की से बगहाई के बीच आठ किमी के रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। ट्रैक में रेलवे से जुड़ी सारी मशीनरी का परीक्षण किया है।
नए ऑफिस रुम को भी किया चेक
तुर्की रेलवे स्टेशन में नए ऑफिस रुम का निर्माण हुआ है। पहले यात्री प्रतीक्षालय सहित अन्य परिसर छोटा था जिसकी वजह से काम में दिक्कत होती थी। अब नया परिसर बनकर तैयार हुआ है जो काफी बड़ा है। सभी कार्यों के लिए इसमें अलग-अलग कमरे बने है जिससे काम का बेहतर ढंग से संचालन सुनिश्चित हो पाएगा। सीआरएस ने आज इसका भी निरीक्षण किया है और सारी व्यवस्थाओं की जानकारी ली है।
रेल सुविधाओं का विस्तार करने में मिलेगी मदद
ट्रैक दोहरीकरण का कार्य भविष्य को ध्यान में रखते हुए कराया गया है। इससे भविष्य में ट्रेन सुविधाओं का विस्तार करने में मदद मिलेगी। दरअसल ट्रैक दोहरीकरण होने से अब अतिरिक्त ट्रेने चलाने में काफी मदद होगी। आने वाले समय में ललितपुर सिंगरौली रेल परियोजना चालू होने के बाद ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और ट्रैक के दोहरीकरण से ट्रेनों के विस्तार को मदद मिलेगी।
120 की स्पीड से दौड़ाई गई ट्रेन
नए ट्रैक को चेक करने के लिए आज उसमें स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। सायंकाल नए ट्रैक से 120 की स्पीड से स्पेशल ट्रेन चलाई गई है जो तुर्की से छूटकर बगहाई तक पहुंची थी। ट्रेन चलाकर ट्रैक की बारीकी से जांच की गई है। स्पीड ट्रेन चलाने के बाद ट्रैक की फिटनेस का पता चलता है। खुद सीआरएस ने ट्रैक में ट्रेन की स्पीड की जांच की थी।
इनका कहना है-
तुर्की से बगहाई के बीच लाइन दोहरीकरण का कार्य कराया गया है। कार्य पूर हो गया है और आज सीआरएस द्वारा ट्रैक का निरीक्षण किया गया है। उनके निरीक्षण उपरांत ही टै्रक को यात्री ट्रेनों के संचालन के लिए खोला जाएगा।
-सत्येन्द्र सिंह बघेल, स्टेशन प्रबंधक