Rewa News: रीवा में महिला का जेवर भरा बैग लेकर ऑटो चालक हुआ चम्पत, पुलिस ने ढूंढ़ा
अमहिया पुलिस ने सौंपे लाखों के जेवर तो महिला के छलक पड़े आंसू
रीवा। महिला का जेवरों से भरा बैग पुलिस ने दस्तयाब किया है। शिल्पी सिंह निवासी अजगरहा अपनी बड़ी बहन के साथ धमना गांव जा रही थी जहां उनके भतीजे की तिलक थी। आज वे अपने घर से आटो में सवार होकर सिरमौर चौराहा आई जहां से उनको बस स्टैण्ड जाना था। सिरमौर चौराहा में वे लोग उतर गए लेकिन उनका एक बैग आटो में छूट गया जिसमें लाखों रुपए के जेवर रखे थे। आटो चालक बैग लेकर चला गया।
उन्होंने आवाज लगाकर उसको रोकने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं रुका। परेशान महिलाएं सीधे अमहिया थाने आई और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। आनन-फानन में पुलिस आटो चालक की तलाश में जुट गई।
बताया गया है कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो कैमरे में आटो चालक कैद हुआ था। दोनों लोग आटो से उतरते हुए कैमरे में नजर आ रही थी। पुलिस ने तुरंत आटो चालक का पता लगाया और उसको पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास बैग को दस्तयाब कर लिया है जिसमें सारे जेवर रखे हुए थे।
ऑटो चालक ने बताया कि उसको बैग के बारे में पता नहीं था। सारी सवारियां उतारने के बाद जब उसने चेक किया तो बैग ऑटो में बैग मिला। बैग किसका था इस बारे में उसको भी कुछ जानकारी नहीं थी। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि महिला का बैग ऑटो में छूट गया था जो पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। महिला को बैग सौंप दिया गया है जिसमें आभूषण रखे हुए थे।