Rewa News: रीवा में वृद्ध ने गोली मारकर की आत्महत्या, मोहल्ले में सनसनी

सिटी कोतवाली पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंची, घटना को जांच में लिया

 

रीवा। बीती रात अज्ञात कारणों की वजह से वृद्ध ने खुद को गोली मारकर मौत को गले लग लिया। घर में उनके साथ पत्नी थी जिनको घटना के बारे में पता नहीं चला। सांयकाल कमरे के स्टोर रुम के अंदर उनकी लाश पड़ी दिखी जिसके बाद घटना का पता चला। सूचना तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। 


बताया गया है कि एक वृद्ध ने रात में गोली मारकर आत्महत्या की है। सरोज दुबे पिता मन्नीलाल दुबे 65 साल निवासी चौपड़ा स्कूल के पास थाना सिटी कोतवाली ने बीती रात अपने घर में खुद को गोली मार ली। उ नके पास लाइसेंसी बंदूक थी जिससे उन्होंने स्टोर रुम में जाकर खुद को गोली मार ली। उस समय उनकी वृद्ध पत्नी दूसरे कमरे में थी जिनको घटना के बारे में पता नहीं चला। सुबह वे घर में नहीं मिले तो उनकी तलाश शुरू हुई। 


बताया गया है कि उनको हर जगह घर वालों ने ढूंढा लेकिन उनके बारे में कुछ भी पता नहीं चला। शाम को उनकी लाश कमरे के अंदर स्टोर रुम में पड़ी मिली। उनको गोली लगी हुई थी और पास में उनकी बंदूक पड़ी थी।


 घटना से मोहल्ले में हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। पुलिस ने स्पॉट का बारीकी से मुआयना किया। वृद्ध की लाश के पास लाइसेंसी बंदूक पड़ी थी जिससे उनकी आत्महत्या की जानकारी दी जा रही है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मर्ग कायम कर पुलिस ने घटना को जांच में लिया है।


इनका कहना है-
एक वृद्ध ने बीती रात अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या की है। शुक्रवार को उनकी लाश कमरे में मिलने की सूचना पुलिस तुरंत स्पॉट में पहुंच गई। लाश को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभी घटना के वास्तविक कारण पता नहीं चल पाए है। घटना को जांच में लिया गया है।
-श्रंगेश सिंह राजपूत, टीआई सिटी कोतवाली