Rewa News: रीवा में जन्म के बाद नवजात बच्ची को कचरे में फेंक गई महिला, आवारा कुत्ते बना रहे थे भोजन

चोरहटा पुलिस स्पॉट में पहुंची, बच्ची की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

 

रीवा। पेट में पल रहे पाप को छिपाने के लिए एक महिला ने जन्म लेते ही नवजात बच्ची को कचरे के ढेर में फेंक दिया। बच्ची की मौत के बाद आवारा जानवर उससे मुंह में दबाकर भोजन बनाने की फिराक में थे तभी लोगों ने देख लिया और उनके मुंह से नवजात बच्ची की लाश को छीन लिया। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौका मौका करने स्पाट में पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। 


बताया गया है कि कचरे के ढेर में एक नवजात बच्ची की लाश बरामद हुई है। मैदानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी थाना चोरहटा के पास कचरे के ढेर में नवजात बच्ची की लाश पड़ी हुई थी। वह घूमने वाले कुछ आवारा कुत्ते उसे अपने मुंह में दबाकर भोजन बनाने के लिए लेकर जा रहे थे तभी आसपास के लोगों ने देख लिया और कुत्ते के मुंह से नवजात बच्चे की लाश को छीन लिया।

उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर तुरंत पुलिस मौका-मुआयना करने स्पॉट में पहुंची। बच्ची की उम्र लगभग 1 दिन की थी। एक दिन पहले ही उसका जन्म हुआ था और रात में महिला ने अपना पाप छिपाने के लिए उसे कचरे के ढेर में फेंक दिया। 


बताया गया है कि पुलिस ने आसपास के लोगों से उक्त नवजात बच्ची के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया लेकिन उसको फेंकने वाली महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा से भी पता लगाने का प्रयास किया है ताकि महिला की पहचान हो सके। 


पुलिस ने बच्ची की लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है। नवजात बच्ची को जीवित अवस्था में फेंका गया था या फिर वह मृत हालत में पैदा हुई थी इस बारे में पुलिस पतासाजी का प्रयास पुलिस कर रही है। टीआई आशीष मिश्रा ने बताया कि एक नवजात बच्चे की लाश मिली है। मर्ग कायम का घटना को विवेचना में लिया गया है। उसको फेंकने वाली महिला की तलाश चल रही है।