Rewa News: रीवा-सीधी-शहडोल मार्ग की छुहिया घाटी में बनाई जाएगी 6 लेन टनल
5 करोड़ रुपए डीपीआर के लिए मंजूर, 14.50 किमी होगी लंबाई
रीवा। विंध्य क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित और वर्षों से चर्चित योजना अब धरातल पर उतरने जा रही है। रीवा सीधी शहडोल मार्ग छहिया घाटी में 6 लेन टनल निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मध्यप्रदेश शासन ने टनल निर्माण की डीपीआर (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) के लिए 5 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।
गौरतलब है कि यह वही घाटी है जहां से जा रहा है। टनल की लंबाई 14.50 गुजरना यात्रियों के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। संकरी सड़क, अंधे मोड़ और पहाड़ी ढलान के कारण यह मार्ग लंबे समय से दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ था। अब यह कठिन सफर इतिहास बनने जा रहा है। टनल की लम्बाई 12.50 होगी। जिसमे अब सफर करने पर एक घंटे का समय बचेगा। प्रस्तावित 6 लेन टनल बनने से रीवा शहडोल मार्ग की दूरी लगभग 14 से 20 किलोमीटर तक कम हो सकती है।
कठिनाइयों से मिलेगा छुटकारा
- अंधे मोड़ की समस्या समाप्त होगी।
- पहाड़ी कटाव और भूस्खलन पर नियंत्रण मिलेगा।
- आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
- आपातकालीन सेवाओं को त्वरित पहुंच संभव होगी।
मोहनिया घाटी में बन चुकी है
टनल पूर्व में लगभग तीन किलोमीटर की टनल रीवा-गुढ़-सीधी मार्ग में मोहनिया पहाड़ में टनल का निर्माण किया जा चुका है। इस टनल के निर्माण के बाद अंधे मोड एवं पहाड़ी चढ़ाई से निजात मिल चुकी है। पहले सीधी का मार्ग रीवा से डेढ़ से दो घंटे का होता था टनल निर्माण के बाद एक घंटे का हो गया है।
रास्ता सीधा हो जाएगा
अभी तक छुहिया घाटी में टेढ़े और अंधे मोड थे लेकिन टनल के निर्माण के बाद रास्ता सीधा हो जाएगा जिससे आवागमन में सहूलियत रहेगी।
छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी
रीवा से सीधी शहडोल अनूपपुर अमरकंटक और छत्तीसगढ़ की ओर आने-जाने वाले हजारों वाहन प्रतिदिन इसी मार्ग से गुजरते हैं। अभी तक जाम, अंधे मोड़ और जोखिम भरे चढ़ाव के कारण सफर थकाऊ और असुरक्षित रहता था। टनल निर्माण के बाद यह मार्ग तेज, सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।
विंध्य क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात
विंध्य क्षेत्र के लिए यह बड़ी सौगात मानी जा रही है। यह टनल मप्र को छत्तीसगढ से जोड़ेगी और यह कनेक्टिविटी विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। गौरतलब है कि रीवा में एयरपोर्ट बन चुका है। इस टनल के निर्माण से शहडोल उमरिया अनूपपुर के उन फ्लायरों को सहूलियत मिलेगी और समय बचेगा जिन्हे देश के बाहर यात्रा करने के लिए रीवा एयरपोर्ट से हवाई जहाज से यात्रा करनी होती है।
इनका कहना है-
वर्षों से लंबित इस मांग को स्वीकृति मिलना विंध्य क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है। छुहिया घाटी की कठिन राह अब विकास की सुरंग में बदलने जा रही है। यह केवल सड़क नहीं बल्कि विंध्य के भविष्य की नई दिशा और सुरक्षित आधुनिक कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व कदम है।
-राजेंद्र शुक्ल, डिप्टी सीएम- मप्र शासन