Rewa News: रीवा में कोदौ की रोटी खाने से 5 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना, एक महिला की हालत नाजुक

 

रीवा। कोदौ की रोटी बनाकर एक परिवार को महंगा पड़ गया। कोदौ की रोटी खाने के बाद उनकी तबियत खराब हो गई। आनन-फानन में उनको उपचार हेतु अस्पताल लाय गया। एक महिला काफी ज्यादा बीमार थी जिस पर उसको उपचार हेतु आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। शेष अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर है।


बताया गया है कि कोदौ की रोटी खाने से एक परिवार के आधा दर्जन लोग बीमार हो गए। ढेकहा थाना सिविल लाइन में रहने वाले पार्वती कोल के घर में कोदौ की रोटी बनी थी। परिवार की सभी महिलाओं ने कोदौ की रोटी खाई और उसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी। सभी को उल्टियां होने लगी जिसे देखकर घर वाले भी हैरान हा गए।


घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। घर वाले आनन-फानन में उनको ढेकहा की एक क्लीनिक में लेकर आये जहां से डाक्टर ने उनको अस्पताल भेज दिया। एसजीएमएच पहुंचने पर तत्काल डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया। 


बताया गया है कि एक महिला पार्वती कोल की हालत काफी गंभीर है जिसकी वजह से महिला को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। संभावना यह जताई जा रही है कि कोदौ दूषित था जिसकी वजह से सभी लोगों की तबियत खराब हुई है। डॉक्टर भर्ती महिला का इलाज कर रहे है।