Mauganj News: अधिकारियों के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

मऊगंज तहसील के हर्रहा गांव का था मामला, अवैध उत्खनन कर रहा खनन माफिया

 

मऊगंज। अधिकारियों के सामने महिला ने आत्मदाह करने का प्रयास किया है। यह देखकर अधिकारी हैरान रह गए। उन्होंने महिला को पकड़कर उसको आत्मदाह करने से रोका और उसकी समस्या को गंभीरता से सुना। समझा-बुझाकर उसको शांत कराया गया जिसके बाद प्रकरण शांत हुआ।


बताया गया है कि अधिकारियों के सामने महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। ग्राम हर्रहा थाना मऊगंज में अधिकारी हेयरिंग के लिए गए थे। तीन जमीनों को लीज जारी करने के लिए आवेदन आया था जिस पर अधिकारी दावा आपत्तियों को सुनने के लिए गए थे। 


अधिकारी जहां बैठे थे वहां ललिता मौर्या निवासी हर्रहा पहुंच गई। महिला एक साल से जमीन जमीन में अवैध उत्खनन की शिकायत कर रही थी लेकिन अधिकारियों ने उसकी समस्या केा नहीं सुना और एक साल तक उसकी जमीन में अवैध उत्खनन होता रहा। 


अब अधिकारी दावा आपत्तियों की सुनवाई के लिए गांव आए थे। बताया गया है कि शिविर में आई महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। यह देखकर अधिकारियों के हांथ पैर भी फूल गए।


महिला आग जलाने के लिए माचिस जला रही थी तो अधिकारियों ने उसको पकड़ लिया। उसको समझा-बुझाकर शांत किया। उसके बाद उसकी समस्या को गंभीरता से सुना और अधिकारियों ने उसको निराकरण का आश्वासन दिया है।


एक साल में पचास फिट खोद डाले
उक्त महिला ने बताया कि उसकी जमीन में एक साल से अवैध उत्खनन चल रहा है। आरोपियों ने उसके पति को दारु पिलाई और एक फर्जी एग्रीमेंट उत्खनन के लिए बनवा लिया। उसके बाद पति की मौत हो गई और आरोपी उसकी जमीन में एक साल से खुदार्ठ कर रहे है।


शिकायत लेकर जनसुनवाई सहित हर जगह वह गई लेकिन उनकी समस्या को नहीं सुना गया और न ही अवैध उत्खनन रोका गया। अधिकारी अब उस जमीन में आपत्ति सुनने के लिए आए है क्योंकि आरोपियों ने उसकी जमीन में लीज के लिए आवेदन किया है। अधिकारियों के इस भेदभाव रवैये से दुखी होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया है।


जानकर भी अनजान बने रहे अधिकारी
महिला की जमीन से अवैध उत्खनन का मामला अधिकारियों को पता था। महिला की शिकायत पर अधिकारी मौके पर जाते और खानापूर्ति करके लौट आते थे लेकिन उसकी जमीन में बिना अनुमति के अवैध उत्खनन कर लिया। उत्खनन के बाद अब लीज की खानापूर्ति अधिकारियों के इशारे पर ही हो रही थी जिस पर अधिकारियों के रवैये से महिला नाराज थी।