Mauganj News: मऊगंज में स्कूटी लेकर निकला पीड़ित लापता, घर वाले परेशान

लौर थाने में लिखवाई गई घटना की रिपोर्ट, तलाश में जुटी पुलिस

 

मऊगंज। सुबह स्कूटी लेकर घर से निकले एक व्यक्ति गायब हो गये जिनके बारे में कोई पता नहीं चल पाया है। उनके अचानक गायब होने से घर वाले परेशान है। उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है जिस पर पुलिस उनकी पतासाजी में जुट गई है। घर वालों ने उनके साथ किसी तरह की अनहोनी का संदेह जताया है। 


बताया गया है कि एक व्यक्ति के अचानक गायब होने से आज हड़्कंप की स्थिति बन गई। अरविंद गुप्ता 45 साल निवासी सोनवर्षा थाना लौर आज सुबह स्कूटी लेकर घर से नि कले थे जिसके बाद वे लापता हो गए। 


काफी देर तक लौटकर नहीं आये तो घर वालों ने उनके मोबाइल पर फोन करने का प्रयास किया लेकिन उनका मोबाइल बंद था। काफी देर तक उनके बारे में पता चला तो उन्होंने हर परिचित से उनके बारे में जानकारी ली लेकिन किसी को भी उनके बारे में कुछ भी पता नहीं चला। 


बताया गया है कि घर वाले उनकों काफी समय तक ढूंढते रहे लेकिन उनके बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस उनकी सरगर्मी से पताशाजी करने में जुट गई।


वे स्कूटी लेकर निकले हुए थे लेकिन उनकी गाड़ी का भी अभी तक पता नहीं है। इस तरह से उनके गायब हेाने से घर वाले काफी परेशान है। उनके साथ कोई अनहोनी घटना होने का संदेह व्यक्त कर रहे है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक करके उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है।