Mauganj News: मऊगंज में दो बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत
हनुमना थाने की पुलिस स्पॉट में पहुंची, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
रीवा। बीती शाम एक बड़ी घटना हुई है। दो सगी बहनों की लाश गांव के कुएं में मिलने से हड़कंप की स्थिति बन गई। घर वालों की सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। पुलिस ने स्पाट का मुआयन किया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया गया है।
बताया गया है कि दो बच्चियों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। ग्राम नाऊन खुर्द थाना हनुमना में रहने वाली महिला अपनी दो बच्चियों पुष्पा साकेत 7 वर्ष व रीता साकेत 4 साल को घर में छोड़कर मजदूरी करने चली गई थी।
दोनों बच्चियां घर के पास ही खेल रही थी। खेलते समय बच्चियां घर से कुछ दूर चली गई जहां पर कुआं था। उसी कुएं में दोनों बच्चियां डूब गई जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। आसपास घटना के समय कोई नहीं था जिससे उनको मदद भी नहीं मिल पाई।
शाम को महिला वापस घर लौटकर आई तो दोनों बच्चियां घर में नहीं थी। गांव में उनकी तलाश शुरू हो गई। शाम को उनकी लाश गांव के कुएं में देखी गई जो घर से कुछ दूरी पर था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, कुएं से बच्चियों की लाश को बाहर निकालने के लिए पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। कुछ लोगों को कुएं में उतारकर काफी प्रयास के बाद उनकी लाशों को बाहर निकाला गया जिनको पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है। ऐसी संभावना है कि शायद खेलते समय एक बच्ची कुएं में गिर गई थी और उसको बचाने के चक्कर में दूसरी भी गिर गई। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के उपरांत लाश घर वालों को सौंप दिया है।
पिता की हो चुकी है मौत
दोनों बच्चियों के सिर से पिता का साया कुछ साला पहले ही उठ गया था। पिता की मौत के बाद उनकी देखभाल की जिम्मेदारी मां पर आ गई थी। मां ही दोनों बच्चियों की परवरिश कर रही थी। वह बच्चियों को घर में छोड़कर काम करने चली गई थी। उसे क्या पता था कि आज वापस लौटने पर उसकी बच्चियां नहीं मिलेगी।
इनका कहना है-
बीती शाम दो बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई थी। दोनों सगी बहने थी और खेलते समय वे पानी में डूब गई थी जिस पर उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस स्पाट में पहुंच गई। मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया गया है। दुर्घटनावश बच्चियां डूब गई थी।
-अनिल कांकड़े, टीआई हनुमना