Mauganj News: मऊगंज में दोहरे हत्याकांड से दशहत, अज्ञात बदमाशों ने वृद्ध दम्पत्ति की हत्या की

पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंची, आरोपियों की सरगर्मी से चल रही तलाश

 

मऊगंज। दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई है। घर के अंदर सो रहे वृद्ध दम्पत्ति की अज्ञात आरोपियों ने सोते समय हत्या कर दी। बीती शाम उनकी कमरे के अंदर लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आज सुबह पुलिस ने स्पॉट का मुआयना किया और बाद में लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस घटना करने वाले आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी करने में लग गई है। 

 


बताया गया है कि दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत में फैल गई। ग्राम निबिहा थाना मऊगंज में वृद्ध दम्पत्ति मंगल यादव 85 साल व पत्नी तेरसी यादव 83 साल अकेले रहते थे। रात में वे घर के अंदर सो रहे थे। देर रात अज्ञात आरोपी घर में घुसे और पति-पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दिन भर दोनों की लाश में पड़ी रही। बीती शाम आसपास के लोगों ने जाकर देखा तो कमरे के अंदर उनकी लाशे पड़ी हुई थी। सूचना मिलने पर आनन-फानन में पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। 

 


बताया गया है कि रात में पुलिस ने स्पॉट को सील करवा दिया था। आज सुबह पुलिस टीम ने स्पॉट का मुआयना किया। पत्नी की आंखे आरोपियों ने निकाल ली थी और वृद्ध की गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने पूरे स्पॉट का मुआयन किया।

 

 

पुलिस ने स्पॉट से आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्य एकत्र किये और बाद में दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। वृद्ध दम्पत्ति घर में अकेले रहते थे। उनके पांच पुत्र डेढ़ किमी दूर उमरी गांव में रहते थे। पुलिस ने आपराधिक प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से पताशाजी करने में लगी है।


चोरी के इरादे से आरोपियों द्वारा हत्या का संदेह
जिन आरोपियों ने वृद्ध दम्पत्ति की हत्या की थी वे चोरी के इरादे से घर में घुसे थे। आरोपियों ने पूरे घर का सामान जेवर व कैश ढूंढने के लिए तितर-बितर कर दिया था। उनके हांथ वृद्ध के पास रखे कुछ रुपये और जेवर लग भी गये है लेकिन कितना सामान आरोपी ले जाने में कामयाब हो गये है इस बारे में पुलिस विस्तृत जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। घर वालों से चोरी गये सामान के बारे में जानकारी एकत्र करने का प्रयास किया जा रहा है।


दो संदेही धराए, पूछताछ जारी
दोहरे हत्याकांड के दो संदेहियों को पुलिस पकड़कर थाने ले आई। मौके से एक जाल में मिला था जिसका उपयोग मछली मारने के लिए किया जाता था। यह जाल गांव के एक युवक का बताया जा रहा है जिसको पुलिस थाने ले आई है। दोनों आरोपियों से चोरी गये जाल के बारे में विस्तृत पूंछताछ करने में लगी है। हत्या का जल्द खुलासा करने के संबंध में पुलिस जानकारी दे रही है।


इनका कहना है-
घर में वृद्ध दम्पत्ति अकेले रहते थे जिनकी अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी है। घर से कुछ सामान चोरी होने की संभावना भी सामने आ रही है। प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया गया है। कुछ संदेहियों को पूछताछ के लिए लाया गया है जिनसे भी घटना के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है।
-रसना ठाकुर, एसपी मऊगंज