Mauganj News: मऊगंज में मुसीबत बना सड़क निर्माण, फिर हादसे में गई अधेड़ की जान 

रायपुर कर्चुलियान पुलिस स्पॉट में पहुंची, कंटेनर ने बाइक को ठोकर मारी

 

मऊगंज। हाइवे का निर्माण मुसीबत बन गया है। निर्माण की वजह से एक लेन में पूरा ट्राफिक कर दिया गया है जिसकी वजह से दुर्घटनाएं हो रही है। हाइवे में आज फिर एक भीषण हादसा हुआ है। 


बेेकाबू कंटेनर ने ट्रक को ठोकर मार दी जिसकी वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग जख्मी हो गए। सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई और घायल को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।


बताया गया है कि सड़क निर्माण की वजह से आज फिर एक हादसा हुआ है। तीन लोग मोटर साइकिल में सवार होकर आज रायपुर कर्चुलियान तरफ जा रहे थे। वे सगरा मोड़ थाना रायपुर कर्चुलियान के पास आए तो वहां से एक कंटेनर को चालक काफी तेज गति से वाहन चलाते हुए उसने मोटर साइकिल को ठोकर मार दी। 


मोटर साइकिल में बैठे बिहारीलाल केवट पिता बहिरालाल केवट 55 साल निवासी रायपुर कर्चुलियान सड़क में गिर गए जिनको कनंटेनर से कुचल दिया और उनकी स्पॉट में मौत हो गई। दो लोग दुर्घटना में जख्मी हो गए थे जिन को काफी ज्यादा चोट आई थी। 


बताया गया है कि दुर्घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। आसपास के लोगों की सूचना पर आनन-फानन में पुलिस स्पॉट में पहुंच गई। दो घायलों को को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना की वजह से सड़क में जाम लग गया था जिसको पुलिस ने खुलवाया। बाद में लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया।


मर्ग कायम कर पुलिस ने घटना को जांच में लिया है। टीआई अतुल त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि कंटेनर की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।


वाहन की ठोकर से घायल वृद्ध की मौत
गत दिवस वाहन की ठोकर से घायल वृद्ध की बीती रात अस्पताल में मौत हेा गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम उपरंात लाश घर वालों को सौंप दिया है। बताया गया है कि राजबहोर यादव पिता बैजनाथ यादव 75 साल निवासी मनगवां थाना रायपुर कर्चुलियान गत दिवस सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए थे जिनको काफी ज्यादा चोट आई थी। उनको उपचार हेतु संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बीती रात उनकी मौत हो गई।


मोटर साइकिल की ठोकर से जख्मी अधेड़ की मौत
मोटर साइकिल की ठोकर से जख्मी अधेड़ की मौत हो गई। बताया गया है कि कंधई विश्वकर्मा पिता रामगोपाल 48 साल निवासी कांटी थाना मनगवां गत दिवस क्योंटी मेला करने गए थे जहां से वापस लौटते समय वे चौरा थाना गढ़ के पास मोटर साइकिल की ठोकर से जख्मी हो गए थे। उनको काफी ज्यादा चोट आई थी जिस पर उनको उपचार हेतु एसजीएमएच में भर्ती कराया गया था जहां बीती रात उनकी मौत हो गई।