Mauganj News: मऊगंज में नशीली टेबलेट बेचते धराया मेडिकल स्टोर संचालक 

हनुमना पुलिस ने पकड़ा, तलाशी के दौरान मिली नशीली टेबलेट

 

मऊगंज। पुलिस ने मेडिकल स्टोर में दबिश देकर उसके संचालक को गिरफ्तार किया है। वह बिना किसी पर्चे के अवैध तरीके से नशे के इस्तेमाल के लिए टेबलेट बेंचता था। जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस हरकत में आ गई और दबिश देकर उसे दबोच लिया। आरोपी के पास नशीली टेबलेट जब्त हुई है। 


बताया गया है कि नशीली टेबलेट बेचने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार हुआ है। आरोपी राकेश कुमार गुप्ता पिता हीरालाल गुप्ता 55 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 9 हनुमना नगर में मेडिकल स्टोर संचालित करता था जिसमें वह नशीली टेबलेट बेंचता था।

पुलिस को मुखबिर से उसके बारे में सूचना मिल गई जिस पर तुरंत पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने उसके मेडिकल स्टोर में रेड कार्रवाई की। दुकान की तलाशी ली तो उसकी दुकान से 325 नग नशीली टेबलेट मिली है। आरोपी काफी समय से नशीली टेबले बेच रहा था। 


बताया गया है कि आरोपी को पूछतांछ हेतु पुलिस थाने लेकर आई। उसको एक व्यक्ति अवैध तरीके से यह टेबलेट देकर जाता था जिसका रिकार्ड उसके पास नहीं होता था। इसे वह नशेड़ियों को उपलब्ध करवाता था। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का अपराध कायम कर लिया गया है। टीआई राजेश पटेल ने बताया कि आरोपी से लगातार पूछतांछ चल रही है। जांच उपरांत उसके विरुद्ध आगे कार्रवाई की जाएगी।