Mauganj News: मऊगंज में तेंदुआ ने घर में घुसकर बकरियों पर किया हमला, पन्द्रह की मौत

हनुमना थाना क्षेत्र की घटना, बच्चे को झपट्टा मारकर घर से भागा

 

मऊगंज। रात में घर के अंदर एक तेंदुएं का आतंक देखने को मिला। घर का खपरैल हटाकर तेदुआ अंदर घुसने में कामयाब हो गया। अंदर कमरे में दर्जन भर से अधिक बकरियां थी जो उसके हमले का शिकार हेाकर मृत हो गई। रात में हल्ला गुहार सुनकर फरियादी का पुत्र देखने गया तो तेदुआं ने उस पर भी हमला कर दिया और घर से निकलकर भागने में कामयाब हो गया। घटना से पूरे गावं में हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौका मुआयना करने पहुंचे।


बताया गया है कि तेदुआ ने बकरियों का शिकार किया है। फरियादी मिश्रीलाल कोल निवासी लोड़ी थाना हनुमना ने अपनी बकरियों को बीती शाम घर के अंदर बाड़े में बंद कर दिया था। रात में घर के सभी सदस्य अपने कमरे में सो गए। 

रात में एक तेदुआं उनके घर में पहुंच गया। उसने घर की छत में लगे खपरैल को हटाया और अंदर घुस गया। अंदर मौजूद पन्द्रह बकरियों पर हमला कर दिया जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। रात में बकरियों के चिल्लाने की आवाज पीड़ित के बेटे बाबूलाल कोल ने सुना और उसकी नींद खुल गई।


बताया गया है कि वह बाड़े के अंदर देखने के लिए गया तो तेदुआं उस पर झपट्टा मारा और दरवाजे से निकलकर बाहर भागने में कामयाब हो गया। घटना से पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति बन गई। आज सुबह वन विभाग को सूचना दी गई जिस पर अधिकारी स्पॉट में पहुंच गए। सभी मृत बकरियों का पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम करवाया है। पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

जंगल में सर्चिंग, लोगों को दूर रहने की सलाह
जंगली जानवर की वजह से गांव के लोग खौफजदा है। जानवर के दुबारा गांव में घुसने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है जिसकी वजह से वन विभाग की टीम ने आसपास के जंगली इलाके में तेदुआं को ढूंढने के लिए सर्चिंग की लेकिन वह अभी पकड़ में नहीं आया है। वन विभाग की टीम ने गांव के लोगों को रात के समय जंगल तरफ नहीं जाने की सलाह दी है।


इनका कहना है-
तेदुआं ने घर में घुसकर बकरियों का शिकार हुआ है। हमले में एक बच्चा भी ज मी हुआ है जिसको चोट आई है। सूचना पर तुरंत टीम स्पाट में पहुंच गई और बकरियों का पोस्टमार्टम कराया गया है। जानवर का पता लगाने का प्रयास भी चल रहा है। गांव के लोगों को उसके पकड़े जाने तक रात में जंगल तरफ नहीं जाने की सलाह दी है।
-नयन तिवारी, रेंजर हनुमना