Mauganj News: मऊगंज में पेट्रोल खरीदकर वृद्ध ने किया अग्निस्नान, तालाब में कूदने से बची जान
मऊगंज थाना क्षेत्र से वृद्ध को उपचार हेतु लाया गया अस्पताल
मऊगंज। दोपहर एक वृद्ध ने बाजार से पेट्रोल खरीदा और फिर पेट्रोल अपने ऊपर डालकर आग लगा लिया। आग से जलने की वजह से उसका पूरा शरीर जल गया। गनीमत रही कि पास में तालाब था जिसमें वृद्ध कूद गया जिससे आग बुझा गई। घर वालों को घटना के बारे में पता चला तो वे आनन-फानन में वृद्ध को उपचार हेतु अस्पताल लेकर आए। उनकी इस कदम के पीछे बहू और बेटे के बीच चल रहे विवाद को कारण माना जा रहा है।
बताया गया है कि एक वृद्ध ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा लिया। ग्राम चंद्रमहुली थाना मऊगंज में रहने वाले वृद्ध त्रिवेणी प्रटेल पिता चंद्रभान पटेल 60 साल अपने बेेटे के साथ मजदूरी करने के लिए बाहर गए थे। वे अकेले अपने गांव वापस लौटकर आए थे। गांव के पगला चौराहा के पास एक दुकान से उन्होंने पेट्रोल खरीदा। उसके बाद कुछ दूरी पर स्थित तालाब के पास आए जहां पर सूनसान था। उन्होंने पेट्रेाल अपने ऊपर डाल लिया और आग लगा ली।
बताया गया है कि आग से उनका पूरा शरीर जलने लगा तो तालाब के पानी में कूद गए जिसकी वजह से आग तो बुझ गई लेकिन उसका शरीर जल गया था। घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। आनन-फानन में आसपास के लोगों की सहायता से उनको उपचार हेतु सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन उनको काफी ज्यादा चोट थी जिसकी वजह से एसजीएमएच हेतु रेफर कर दिया गया। उनके इस कदम के पीछे बेटे और बहू के चल रहे विवाद को जि मेदार माना जा रहा है। बेटे और बहू के बीच तालमेल नहीं बनता है जिसकी वजह से उनके बीच विवाद चल रहा है।