Mauganj News: मऊगंज में फेसबुक फ्रेंड के बुलाने पर 100 किमी दूर मिलने आया युवक, घर वालों ने बांधकर पीटा

हनुमना थाना क्षेत्र का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस पता लगाने में जुटी

 

मऊगंज। फेसबुक फ्रेंड के बुलाने एक युवक उससे मिलने आया। युवती के घर वालों को पता चल गया तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया और उसकी बेदम पिटाई की। काफी देर तक उसका हांथ पैर बांधकर घर वाले बैठाए रहे। बाद में उन्होंने युवक को भगा दिया। युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है जिसकी वजह से पुलिस उसकी पतासाजी में लग गई है।


बताया गया है कि एक युवक को घर वालों ने बंधक बनाकर मारपीट की है। युवक बैकुंठपुर का रहने वाला है और उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से पिपराही थाना हनुमना में रहने वाली लड़की से हुई थी।

फेसबुक फ्रेंंड ने युवक को मिलने के लिए बुलाया जिस पर वह 100 किमी दूर मोटर साइकिल से उससे मिलने घर पहुंच गया। युवक के घर पहुंचते ही परिजनों ने देख लिया और उसको पकड़ लिया और उसकेा अपने घर में बंधक बना लिया। हांथ पैर बांधकरउसको काफी देर तक पीटा। 


बताया गया है कि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वीडियो में युवक को घर वाले जानवरों की तरह पीटते हुए नजर आ रहे है। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियो में पिटने वाला युवक कौन था इस बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस उसकी सरगर्मी से पतासाजी करने में लगी है।


इनका कहना है-
सोशल मीडिया में एक वीडियो पता चला है जो पिपराही का बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवक को बांधकर पीटा जा रहा है। आरोपी और युवक कौन है इस बारे में पतासाजी का प्रयास किया जा रहा है। उनके पता चलने के बाद एफआईआर रजिस्टर्ड की जाएगी। पूरे प्रकरण को जांच में लिया गया है।
-अनिल कांकड़े, टीआई हनुमना