Mauganj News: मऊगंज के जलप्रपात में दोस्त के साथ घूमने आए युवक ने लगाई छलांग, लाश बरामद

नईगढ़ी पुलिस स्पॉट में पहुंची, गोताखोरों की मदद से लाश को निकलवाया बाहर

 

मऊगंज। दोस्त के साथ जलप्रपात में घूमने आया युवक नीचे प्रपात में कूद गया। यह देखकर दोस्त ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया जिन्होंने युवक को नीचे प्रपात से बाहर निकाला है। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। 


बताया गया है कि एक युवक ने प्रपात में कूदकर आत्महत्या की है। बीती शाम एक युवक देवलहा प्रपात थाना नईगढ़ी में अपने दोस्त के साथ घूमने आया था। दोनों लोग वहां पर घूम रहे थे। कुछ देर बाद युवक प्रपात की रेलिंग में चढ़ा और नीचे कूद गया। यह देखकर उसका दोस्त हक्का-बक्का रह गया। उसने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौका मुआना करने स्पॉट में पहुंच गई। रात होने की वजह से रेसक्यू आपरेशन शुरू नहीं हो पाया।


बताया गया है कि रविवार को सुबह पुलिस फिर से स्पॉट में पहुंची और गोताखोरों को बुलवाया। उसकी लाश को काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला जिसको पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवा दिया।  उसके आत्महत्या के कारण अभी अज्ञात है। थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर ने बताया कि एक युवक ने प्रपात में कूदकर आत्महत्या की है। मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया गया है।