Maihar News: केजेएस सीमेंट ने सतना में आयोजित किया रंगारंग होली मिलन समारोह
उड़ा रंग- गुलाल; वरिष्ठ विक्रेताओं का कंपनी ने किया सम्मान
मैहर। केजेएस सीमेंट का होली मिलन समारोह विगत दिवस स्थानीय डीएनडी रिसोर्ट में संपन्न हुआ जिसमें कंपनी के सतना रीजन के विक्रेता-सहविक्रेता एवं प्रमुख उच्च अधिकारी सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में कंपनी के सीएमओ जुगल किशोर दुबे, वरिष्ठ महाप्रबंधक बीके त्रिपाठी, एमपी जोनल हेड गौरव शुक्ला एवं सीएंडएफ आनंद चतुर्वेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में रंग-गुलाल एवं होली से संबंधित संस्कृति कार्यक्रम नृत्यगान के अलावा वरिष्ठ विक्रेताओं को विभिन्न उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को जुगल किशोर दुबे एवं बीके त्रिपाठी ने संबोधित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण जेट्टी, राजेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, रमन सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, चन्दन गंगेले एवं संजय श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।