Railway News: डब्ल्यूसीआर जीएम शोभना बंदोपाध्याय ने भोपाल-रामगंजमंडी नई रेल परियोजना का किया निरीक्षण

नई रेल लाइन परियोजना के तहत 26 स्टेशन्स शामिल; रामगंज मंडी-ब्यावरा खण्ड का सबसे बड़ा स्टेशन है राजगढ़

 

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय द्वारा गुरुवार 4 दिसम्बर को भोपाल-रामगंजमंडी नई रेल लाइन परियोजना का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया।

 


गौरतलब है कि 276 किलोमीटर लंबी भोपाल-रामगंजमंडी नई रेल परियोजना की कुल लागत 3,035 करोड़ है। इस परियोजना में भोपाल से ब्यावरा तक 111 किलोमीटर का क्षेत्र भोपाल मंडल के अंतर्गत आता है, जबकि शेष खंड कोटा मंडल में आता है। 

रामगजमंडी-भोपाल नई रेल लाईन परियोजना के तहत कुल 26 स्टेशन आते हैं जिनमे रामगजमंडी, जुल्मी, झालावाड, झालारापाटन, जूनाखेडा, अमेठा, अकलेरा, पचोला, घाटोली, नयागॉव, भोजपुर, देवपुरा, खिलचीपुर, राजगढ, नरसिंहपुर, व्यावरा, पीपलखेड़ा, सोनकच्छ, नरसिहगढ, जमुनियागणे, कुरावर, श्यामपुर, दुराहा, जरखेड़ा, मुगलियाहाट एवं संत हिरदाराम नगर शामिल है। 

 


महाप्रबंधक बंदोपाध्याय ने भोपाल-रामगंज मंडी नई रेल परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित राजगढ़ स्टेशन का निरीक्षण किया। राजगढ़ स्टेशन एनएसजी-5 के तहत रामगंजमंडी-व्यावरा खंड का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है इस स्टेशन यार्ड में 4 लाइन है। जो यात्री एवं गुड्स ट्रेनों को परिचालन के अनुरूप निर्मित किया गया है। 

 

जीएम ने निरीक्षण के दौरान राजगढ़ स्टेशन परिसर में विकसित सौंदर्यीकृत गार्डन का भी निरीक्षण किया। इस नई रेल लाइन के राजगढ़-व्यावरा के बीच सबसे बड़े नेवज ब्रिज का महाप्रबंधक द्वारा निरीक्षण किया।


यह ब्रिज 1200 मीटर लम्बा तथा 26-41 मीटर ऊँचा है। जीएम ने स्टेशन बिल्डिंग एवं नेवज ब्रिज ब्रिज के सभी तकनीकी पहलुओं का विधिवत निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी-निर्माण एम. एस. हाशमी, मुख्य परियोजना प्रबंधक पंकज सोइन सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।