Balaghat News: बालाघाट के बैहर में पौने दो करोड़ से बनेगा नया नगर परिषद कार्यालय, हुआ भूमि-पूजन 

सभी कार्य एक ही परिसर से संचालित हो सकेंगे, नागरिकों को त्वरित और बेहतर सेवाएं होंगी उपलब्ध 
 

बालाघाट। बैहर नगर परिषद क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नगर परिषद बैहर के लिए लगभग पौने दो करोड़ रुपए की लागत से नवीन नगर परिषद कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। 


इस भवन के बनने से नगर परिषद के सभी कार्य एक ही परिसर से संचालित हो सकेंगे, जिससे आम नागरिकों को त्वरित और बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर आयोजित भूमि-पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष यशवंती गुड्डा मरकाम तथा सांसद भारती पारधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने की। वहीं लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे, पूर्व विधायक भगत सिंह, नगर परिषद के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नया नगर परिषद कार्यालय भवन बनने से नगर के विकास कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। 

आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्य-परिस्थितियां प्रदान करेगा, वहीं नागरिकों को विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा। सांसद भारती पारधी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की मंशा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। 


उन्होंने बैहर क्षेत्र को यह सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने निर्माण कार्य को गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए बैहर के समग्र विकास की कामना की। 


बैहर नगर परिषद को मिलेगा नया कार्यालय भवन बैहर नगर परिषद क्षेत्र में लगभग पौने दो करोड़ रुपए की लागत से नए नगर परिषद कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। भूमि-पूजन कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष यशवंती गुड्डा मरकाम एवं सांसद भारती पारधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि अध्यक्षता पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने की। 


जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नए भवन से नगर परिषद के कार्य अधिक सुचारू होंगे और नागरिकों को एक ही स्थान पर सभी सेवाएं मिल सकेंगी। सांसद भारती पारधी ने सरकार की विकासोन्मुख सोच की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का आभार व्यक्त किया।