Anuppur News: अनूपपुर में चार दशक की इंजीनियरिंग सेवा से सेवानिवृत्त हुए जीके मिश्रा
अधिकारी-कर्मचारियों ने आयोजित किया सम्मान समारोह
अनूपपुर। जनपद पंचायत कोतमा के सहायक मंत्री के मिश्रा के शासकीय अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के के सोनी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सेवानिवृत्ति अधीक्षण यंत्री एपी सिंह, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग अनूपपुर के कार्यपालन यंत्री अमर साय राम, सेवानिवृत सहायक यंत्री डीएस भदोरिया जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी मनरेगा रावेन्द्र पटेल, परियोजना अधिकारी डॉ उमेश द्विवेदी, सहायक संचालक जनसंपर्क अंकुश मिश्रा, सहायक यंत्री इंद्रजीत तिवारी, एसडीओ प्रवेश गौतम, रमेश पाण्डेय, सहायक मंत्री शुभम श्रीवास्तव, उपयंत्री अभिषेक श्रीवास्तव, रवि शंकर डोंगरवार सहित अन्य वक्ताओं ने सहायक यंत्री के मिश्रा के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में इंजीनियर, जनपद एवं जिला पंचायत व ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। चार दशक से ज्यादा की शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हुए सहायक यंत्री के मिश्रा ने अपने कार्यकाल की यादें साझा की, उन्होंने सभी के सहयोग के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। इस अवसर पर साथी अधिकारी- कर्मचारियों ने पुष्प हार, पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिन्ह देकर सेवानिवृत्ति सहायक यंत्री जीके मिश्रा का सम्मान किया।