Anuppur News: अनूपपुर के नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा का स्वागत, निवर्तमान कलेक्टर हर्षल पंचोली को दी गई विदाई 

जिला विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित किया गया गरिमामय समारोह 

 

अनूपपुर। जिला विकास मंच द्वारा मिड वे ट्रीट, राजेन्द्रग्राम में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर निवर्तमान कलेक्टर हर्षल पंचोली को विदाई दी गई एवं नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा का स्वागत किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, वकील, पत्रकार, किसान एवं आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि अनूपपुर संभावनाओं से भरा जिला है और नर्मदा क्षेत्र में सेवा का मौका मिलना सौभाग्य की बात है। वे अपनी पूरी ऊर्जा और क्षमता से जिले के विकास व जनसमस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे।


निवर्तमान कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन और टीमवर्क के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में जिले की टीम ने बेहतरीन काम किया। नागरिकों से मिला सम्मान वे जीवनभर संजोकर रखेंगे।

वक्ताओं ने सराहा कुशल नेतृत्व
पुष्पराजगढ़ एसडीएम वसीम अहमद भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष हीरासिंह श्याम, आरएसएस जिला संघचालक राजेन्द्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य नर्मदा सिंह, रंजीत सर्राटी, पसान नगरपालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह, डूमरकछार नगर परिषद अध्यक्ष सुनील चौरसिया, रेडक्रास प्रमुख डॉ. आर.पी. सोनी, अनूपपुर जिला विकास मंच संयोजक मनोज द्विवेदी, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष राजेश शिवहरे, श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष राजेश पयासी, वरिष्ठ पत्रकार मनोज शुक्ला, पीआरटी ग्रुप संचालक डॉ. देवेन्द्र सोनी एवं समाजसेवी सुनील कुशवाहा सहित उपस्थित वक्ताओं ने श्री पंचोली की मानवीय संवेदनाओं व जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की।


विभिन्न संगठनों ने किया सम्मानित
अनूपपुर विकास मंच, क्रीड़ा परिषद, पीआरटी ग्रुप, वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं पत्रकारों सहित जिले के विभिन्न गणमान्य नागरिकों द्वारा दोनों अधिकारियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जैतहरी नगर परिषद अध्यक्ष उमंग गुप्ता, सीएमओ लखन लाल पनिका, पत्रकार मनोज सिंह, डॉ. मदन त्रिपाठी, योगेश दुबे, धनंजय तिवारी, बबलू अग्रवाल, उमाशंकर मुन्नू पाण्डेय, संजय श्रीवास, वरिष्ठ अधिवक्ता वासुदेव चटर्जी, दुर्गेन्द्र सिंह भदौरिया, शासकीय अधिवक्ता पुष्पेन्द्र मिश्रा, श्याम नारायण शुक्ला, विवेक बियाणी, रामनारायण उर्मलिया, चंद्रिका द्विवेदी, रश्मि खरे, सुषमा शिवहरे, अंजू द्विवेदी, आकांक्षा शुक्ला, आशुतोष त्रिपाठी, राजकिशोर तिवारी, प्रदीप मिश्रा, आदर्श मिश्रा, जनसम्पर्क विभाग प्रमुख कुसुम मरकाम, अमित श्रीवास्तव, प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय मिश्रा, आदर्श दुबे, रमेश तिवारी, सुधाकर मिश्रा, वाल्मीकि जायसवाल, किशोर सोनी, ज्ञानचंद जायसवाल, पुष्पेन्द्र रजक, आशुतोष सिंह दीक्षित, आनंद पाण्डेय, नीरज गुप्ता, विजय पांड्या, धीरेन्द्र सिंह, सुनील गुप्ता, बीजू थामस, विजय तिवारी, मानु तिवारी, अनुपम सिंह, आदित्य सिंह एवं रजनीश त्रिपाठी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण राजेश शिवहरे ने दिया, मंच संचालन डॉ. देवेन्द्र तिवारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन अजीत मिश्रा ने व्यक्त किया।