MP News : रानी अग्रवाल बनीं AAP की प्रदेश अध्यक्ष, 'विंध्य' पर केजरीवाल का फोकस 

विधानसभा चुनाव 2023 के पहले आम आदमी पार्टी का बड़ा दांव, सिंगरौली महापौर हैं रानी अग्रवाल 
 

आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) ने सिंगरौली नगर निगम की महापौर रानी अग्रवाल ( Rani Agrawal ) को मप्र का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। दरअसल मप्र विधानसभा चुनाव 2023 ( MP Elections 2023 ) में पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी ने संगठन में किया गया यह बदलाव काफी अहम माना जा रहा है। 

 

आप ( Aam Aadmi Party ) ने देश के राज्यों मध्यप्रदेश और राजस्थान में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है जिसके लिए आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) के नेशनल जनरल सेकेट्री डॉ. संदीप पाठक के द्वारा लिस्ट जारी की गई है। राजस्थान में नवीन पालीवाल को जबकि मध्यप्रदेश में रानी अग्रवाल ( Rani Agrawal ) को स्टेट प्रेसिडेंट बनाया गया है। 

 

 बता दें कि साल 2022 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में सिंगरौली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सीट से रानी अग्रवाल ( Rani Agrawal ) महापौर सीट जीत कर देश भर के नजरों में आ गई थीं और यहीं से आम आदमी पार्टी की एमपी में एन्ट्री हुई।